बीजेपी नेता पर एफआईआर: जमीन का सौदा कर एडवांस में लिया रकम, ना रजिस्ट्री की ना ही पैसे लौटाए

सरगुजा 29 सितम्बर 2022: रामानुजगंज के भाजपा नेता पर पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध किया है। बीजेपी नेता अरुण कुमार केशरी पर आरोप है की जमीन का सौदा कर एडवांस लेने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं किया। जिसकी शिकायत पुलिस से करने पर पुलिस ने धारा 420 अंतर्गत अपराध दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता आशीष उर्फ मंटू गुप्ता के अनुसार बीजेपी नेता अरुण कुमार केशरी ने 2019 में एक जमीन का सौदा 53 लाख में किया था, जिसके लिए उसने 6 लाख रुपये एडवांस में बीजेपी नेता को दिया। शेष रकम रजिस्ट्री के दौरान देने की बात हुई। लंबा अरसा बीतने पर भी अरुण केसरी द्वारा जमीन का रजिस्ट्री नहीं कराने पर मंटू को गड़बड़ी का आभाष हुआ। पतासाजी में उसे जमीन किसी और के नाम रजिस्ट्री होने की जानकारी मिली। तब उसने एडवांस की रकम वापस माँगा और नहीं मिलने पर पुलिस में अपराध दर्ज कराया है। अरुण कुमार केशरी को बीजेपी का जिला मंत्री बताया जाता है।

दहेज़ लोभी गिरफ्तार: दहेज़ के लिए बहु को प्रताड़ित करते थे सास ससुर, पति करता था मारपीट.. महिला की शिकायत पर तीनो गिरफ्तार

error: Content is protected !!