स्वतंत्र बोल
रायपुर 31 जनवरी 2024. आयकर विभाग की टीम ने पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सहित उनके सहयोगियों के घरो में छापेमारी की है। अलग अलग गाड़ियों में पहुंची आयकर विभाग के अफसरो ने उनके घर की तलाशी ली है। पूर्व मंत्री के घर छापेमारी के बाद से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार अलसुबह पहुंची टीम ने पूर्व मंत्री के घर में जाँच पड़ताल की है, जो अब तक जारी है। घर में आयकर अफसरो की छापेमारी से पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की सेहत बिगड़ गई तो आना फानन में डॉक्टर को बुलाया गया था।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
सहयोगियों के भी यहाँ छापा-
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के साथ ही उनके सहयोगी रहे राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अतुल शेटे, राजेश वर्मा, शिवपूजन अग्रहरि, ड्राइवर महेंद्र पासवान और सब इंस्पेक्टर रुपेश नारंग के घर भी आयकर विभाग की टीम पहुंची है। सभी पूर्व मंत्री के बेहद करीबी और विश्वासपात्र माने जाते है। ही अमरजीत भगत का नाम कोल घोटाले में जुड़ा है जिस पर इडी ने एफआईआर कराया है।

