पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य सरकार पर निशाना साधा, कांग्रेस पार्टी के टुकड़े-टुकड़े हो रहे हैं : डॉ रमन सिंह

रायपुर 26 सितम्बर 2022: छत्तीसगढ़ में आरक्षण के मामले को लेकर आदिवासी समाज के आंदोलन पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि, सरकार की विफलता साफ-साफ दिख रही है। हम लोगों के समय में इस मामले को गंभीरता से लड़ते रहे हैं। यहां उन्होंने गंभीरता नहीं दिखाई है। नान के केस में दस-दस वकील लगाते हैं। इसमें कोई बड़ा वकील नहीं आया।

वहीं गंगाजल कलश यात्राा को लेकर कांग्रेस की कानूनी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी पर डा. रमन सिंह ने कहा, गंगाजल को हाथ में लेकर कसम खाते रहे हो… थोड़ा शर्म करो… 4 साल हो गए हैं। लाखों महिलाएं आंदोलन कर रही हैं। वहीं गंगाजल कलश यात्राा को लेकर कांग्रेस की कानूनी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी पर डा. रमन सिंह ने कहा, गंगाजल को हाथ में लेकर कसम खाते रहे हो… थोड़ा शर्म करो… 4 साल हो गए हैं। लाखों महिलाएं आंदोलन कर रही हैं।

भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा के पुत्र के विवाह समारोह में मिले अकबर-रमन, हल्के फुल्के अंदाज में हुई चर्चा

error: Content is protected !!