लखनऊ 3 अक्टूबर 2022: पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि वो मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
बता दें कि मुलायम सिंह यादव की एक बार फिर से सेहत बिगड़ गई है। मुलायम सिंह यादव कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती चल रहे हैं। रविवार को अचानक सेहत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉ. नरेश त्रेहन और डॉ. सुशीला कटारिया लगातार उनकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं।
82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव का पिछले कई सालों से स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। उन्हें यूरिन इन्फेक्शन की दिक्कत है। रविवार दोपहर को अचानक में मुलायम सिंह यादव को सांस लेने में दिक्कत हुई तो उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। जांच पड़तताल में पता चला कि उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया था।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह आज हो सकते हैं भाजपा में शामिल
