सड़क हादसे में बाल-बाल बचे BJP के पूर्व प्रदेश: पायलट वाहन पलटने से 5 जवानों को आई चोट..

रायपुर/कांकेर 27 सितम्बर 2022:  भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम देव उसेंडी सड़क दुर्घटना में बाल बाल बच गए। पखांजूर से राजधानी से लौटते समय बीजेपी नेता का पायलेटिंग गाडी का टेंशन राड टूटने से पलट गया। जिससे पीछे चल रही बीजेपी नेता की गाडी दुर्घटनाग्रस्त वाहन से टकराते टकराते बच गई। हादसे में पायलेटिंग वाहन में सवार पांच जवानों को मामूली चोटें आई है, वही बीजेपी नेता उसेंडी सुरक्षित है।

जोगी कांग्रेस नेता का खुलासा: नर्सिंग कॉलेजों में लैब, हॉस्टल और शिक्षक नहीं..किराये के भवनों में संचालित हो रहा नर्सिंग कॉलेज..

विक्रम उसेंडी हड़ताल में बैठे रसोइयों को अपना समर्थन देने और कोरोना टीकाकरण के प्रचार प्रसार के लिए पखांजूर गए थे। वहां से देर शाम वापस राजधानी लौट रहे थे। उनके साथ कांकेर पुलिस का वाहन पायलेटिंग दे रहा था, कापसी पखांजूर के बीच ग्राम हरणगढ़ पार करते ही सबसे आगे चल रहा फालो वाहन का टेंशन राड टूट गया और गाडी पलट गई। घटना की जानकारी लगते ही पखांजूर पुलिस व अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

खड़े ट्रक को कार ने मारी टक्कर, 2 की मौत, देर रात लौटते समय हादसा, मौके पर ही गई जान, दो की हालत गंभीर

 

error: Content is protected !!