वन अधिकार पट्टा से सवरेगा जीवन, मिलेगा सरकारी योजनाओ का लाभ.. तीन दिनों में 1848 ग्रामीणों को मिला वन अधिकार पट्टा

रायपुर 03 जुलाई 2022.  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में कोरिया जिले के खड़गंवा ब्लाक के गाँवो में चौपाल लगया और ग्रामीणों से चर्चा की। ब्लॉक के चिरमी गांव के दुर्गेश को सीएम बघेल ने 6.25 एकड़ रकबा का वन अधिकार प्रमाण पत्र दिया। वन अधिकार पत्ता मिलने से दुर्गेश अब धान भी बेच सकता है और शासन की अन्य योजनाओ का लाभ भी ले सकता है।

भगवान जगन्नाथ का मूल स्थान है शिवरीनारायण, यहाँ से निकलकर जगन्नाथपुरी में स्थापित हुए भगवान् जगन्नाथ

भेंट मुलाकात में पोंडी गाँव पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल ने भेंट मुलाकात स्थल में 174 और पटना ग्राम में 161 ग्रामीणों को वन अधिकार प्रमाण पत्र के वितरण किया। बीते तीन दिनों में सीएम ने कोरिया जिले में 1848 वन अधिकार प्रमाण पत्र हितग्राहियों को प्रदान किया है. इस तरह से कोरिया जिले में अभी तक व्यक्तिगत वन अधिकार दावे के तहत 15 हजार 81 हेक्टेयर रकबे के 17282 वन अधिकार पट्टे वितरित किए जा चूका है और सामुदायिक वन अधिकार दावे के कुल 1 हजार 514 पट्टे जिसका रकबा 18 हजार 5 हेक्टेयर और सामुदायिक वन संसाधन अधिकार दावे के कुल 165 पट्टे जिनका रकबा 9 हेक्टेयर 138 हेक्टेयर का वितरित किया गया है।

मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी योजना वनाधिकार पट्टा से वन क्षेत्रों में वन भूमि में काबिज लोगों के लिए राज्य सरकार के संवेदनशील निर्णयों के कारण भूमि पुत्रों को जंगल-जमीन का मालिकाना हक मिल रहा है और वन भूमि के स्वामित्व को लेकर उनकी भी चिंता दूर हो गई है।

बर्खास्त: फर्जी दस्तावेजों से आठ वर्षो से कार्यरत लिपिक बर्खास्त, बीजेपी नेता की शिकायत पर डीएफओ की कार्यवाही.. एफआईआर की मांग

error: Content is protected !!