कोंडागांव 5 नवंबर 2022: जिले में शुक्रवार-शनिवार की रात सड़क किनारे स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शॉप में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी ज्यादा थी कि दुकान में रखा लाखों रुपए का सारा सामान जलकर खाक हो गया। देर रात तक फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश करती रही। बताया जा रहा है शॉप के पीछे घर भी था। आग की लपटें घर तक भी पहुंची। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव में शहर के बीच स्थित सतेंद्र इलेक्ट्रॉनिक शॉप में आग लगी। फिलहाल आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। इलेक्ट्रॉनिक शॉप के पास में साइकिल और कपड़े की दुकान भी थी। बताया जा रहा है कि, आग की लपटें इन दुकानों तक भी पहुंच गई। इस हादसे के बाद फायर ब्रिगेड की टीम देर रात तक आग पर काबू पाने की कोशिश करती रही। शहर के लोग भी आग बुझाने प्रशासन का साथ दे रहे थे।
जानकारी के मुताबिक दुकान के पीछे स्थित घर तक आग की लपटें पहुंच गई। घर में 15 लोग मौजूद थे। जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घर पर 4 घरेलू सिलेंडर भी रखे हुए थे। जिन्हें भी हटा दिया गया।
