होटल में आग लगने से हड़कंप, 3 जिलों से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

सूरजपुर 11 नवम्बर 2022: शहर में स्थित मद्रास होटल में बीती रात करीब भीषण आग लग गई। जिससे अफरा तफरी मच गई। यह होटल शहर के बीचों बीच स्थित है। जिससे आसपास के इलाके में भी खतरा बना हुआ था। हालांकि आग लगने की जानकारी मिलते ही तत्काल तीन जिलों से आठ फायर ब्रिगेड की वाहनें पहुंची और तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग कैसे लगी इसका पता फिलहाल नहीं चल पाया है। वहीं राहत की बात ये रही की कोई जनहानि नहीं हुई। आग के बढ़ते रौद्र रूप को देखते हुए आग बुझाने के लिए तीन जिलों से आठ फायर ब्रिगेड की वाहनें पहुंची। करीबन तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

बचाव कार्य के लिए एएसपी मधुलिका सिंह अपने दल बल के साथ पूरे समय मौके पर डटी रहीं। उन्होंने बताया कि मद्रास होटल के ऊपरी परिसर में इंडिया महासेल की दुकान में आग लगी थी। इसके बाद तीनों फ्लोर में आग पहुंच गई। हालांकि राहत की बात ये है कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। आग से लाखों के नुकसान की बात सामने आ रही है। बाकी जांच के बाद ही आग लगने और नुकसान का पता चल सकेगा।

इलेक्ट्रॉनिक शॉप में लगी आग, संचालक को हुआ लाखों का नुकसान

error: Content is protected !!