कपडा कारोबारियों पर एफआईआर: कपडा दुकान संचालक ने की आत्महत्या, छह महीने बाद पुलिस ने कारोबारियों पर किया केस

बेमेतरा/रायपुर 8 अप्रैल 2022.  कपडा दुकान संचालक द्वारा आत्महत्या करने पर पांच कारोबारियों पर अपराध दर्ज किया है। बेरला के कपडा दुकान संचालक कीर्ति किशोर वर्मा ने 27 सितम्बर 2021 को आत्महत्या किया था। घटना के बाद पुलिस ने प्रारंभिक जाँच में मृतक के परिजनों और रिश्तेदारों का बयान दर्ज किया था।

मृतक के मोबाइल के जाँच में पुलिस ने पाया शॉर्ट नोट पाया जिसमे मृतक ने राजधानी के पांच बड़े कपडा कारोबारियों को अपनी मौत के जिम्मेदार बताया। जिसके बाद पुलिस ने पांचो कपडा कारोबारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने प्रकाश होजियरी के संचालक विक्की डेंगवानी, पुष्प कलेक्शन के विशाल मोटवानी, दिनेश कलेक्शन सुरेश मोटवानी, आरएस शर्ट के दिनेश मुलानी और रवि कलेक्शन के श्रेयांश नाहटा पर एफआईआर दर्ज किया है। सभी बड़े कपडा कारोबारी बताये जाते है।

 

EXPOSE गिरीश ‘कांड’ पर गंभीर आरोप: भ्रष्टाचार के पैसो से ख़रीदा लाखो का भूखंड ?

error: Content is protected !!