धमतरी 4 जुलाई 2023: टाॅर्च लाने से मना करने पर पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला नगरी के अछोली गांव का है।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
पुलिस के मुताबिक घटना बीते 1 जुलाई की है। अछोली गांव में रहने वाले इतवारी राम यादव ने अपने बेटे राजेन्द्र से टॉर्च लाने को कहा, लेकिन बेटे राजेंद्र ने टॉर्च लाने से मना कर दिया। इतनी सी बात पर इतवारी राम इतना क्रोधित हो गया कि लट्ठ उठाकर अपने बेटे के सर पर मार दिया।
घायल राजेन्द्र को अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन 2 जुलाई की रात को उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतक के छोटे भाई ने पुलिस में शिकायत कर पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर इतवारी राम को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
तीन जिलों में मिली अधेड़, महिला और युवक की लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।