कानपुर 5 दिसंबर 2022: मशहूर उद्योगपति चर्म निर्यातक मिर्जा इंटरनेशनल के चेयरमैन पद्मश्री इरशाद मिर्जा का रविवार को सर्वोदय नगर के निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 87 के वर्ष के थे और पिछले कई सालों से बीमार चल रहे थे।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
इरशाद मिर्जा को पद्मश्री समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। शहर के विकास में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है। मिर्जा इंटरनेशनल के फाउंडर इरशाद मिर्जा ने इस कंपनी की शुरुआत की 1979 में की थी, जो लेदर बनाने और टैनिंग और फिनिशिंग के लिए काम करती है।
इरशाद मिर्जा की कंपनी में बनने वाला लेदर विदेशों में भी एक्सपोर्ट होता है। बता दें कि उनका नाम फॉर्ब्स मैगजीन की प्रभावशाली उद्योगपतियों की सूची में आ चुका है। इरशाद मिर्ज़ा अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
नहीं रहे मुलायम: समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता जी का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
