मशहूर एक्ट्रेस का 24 साल की उम्र में निधन

कोलकाता 20 नवम्बर 2022:  मशहूर अभिनेत्री एंड्रिला शर्मा का 24 साल की उम्र में निधन हो गया। मल्टीपल कार्डियक अरेस्ट आने के बाद एक्ट्रेस ने दुनिया को अलविदा कह दिया। जिंदगी से लंबी लड़ाई के बाद एंड्रिला शर्मा जंग हार गयीं। इस खबर के बाद फैंस सदम में हैं। कई सेलेब्स ने उनके निधन पर शोक जताया है।

जानकारी के मुताबिक बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा को 1 नवंबर को ब्रेन स्ट्रोक आया था जिसके चलते उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया था। वह कई दिनों से वेंटिलेटर पर थीं। एंड्रिला शर्मा कैंसर सर्वाइवर भी थी।

दो बार कैंसर से जंग जीत चुकी थीं एक्ट्रेस

एंड्रिया शर्मा को दो बार कैंसर भी हो चुका है। हालांकि वो ठीक होकर घर लौट आयी थी। 2015 में उन्हें पहली बार कैंसर का पता चला था, जब वो 11वीं कक्षा में थीं। दूसरी बार 2021 में उनके फेफड़े में ट्यूमर हुआ था। कैंसर से लड़ाई के साथ-साथ उन्होंने अपनी एक्टिंग जारी रखी। लेकिन 1 नवंबर को ब्रेन स्ट्रोक होने से उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो बार उन्होंने जिंदगी से जंग लड़कर जीतीं। लेकिन तीसरी बार वो जिंदगी से जंग हार गयी।

बैक टू बैक छत्तीसगढ़ आएंगे बॉलीवुड एक्टर्स:स्वरा भास्कर, राजपाल यादव, जूही परमार जैसे स्टार्स पहुंचेंगे

error: Content is protected !!