EXCLUSIVE सुपरवाइजर भर्ती में फर्जीवाड़ा: चयन सूची में हेर-फेर, चयनित 12 अभ्यर्थियों का नाम गायब.. नियुक्ति के पहले ही संचालक ने बदल दी सूची

रायपुर 17 जून 2022.  महिला बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक भर्ती में बड़ा घोटाला सामने आया है, संचालक ने चयन सूची ही बदल दिया। महिला बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षकों के परिसीमित और सीधी भर्ती के 200 पदों में जनवरी में व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने परीक्षा आयोजित किया था, जिसमे 2 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। व्यापम ने परीक्षा उपरांत मेरिट सूची विभाग को भर्ती प्रक्रिया के लिए दिया था और उसी सूची में खेल हुआ है। स्वतंत्र बोल के पास मौजूद दस्तावेजों के अनुसार महिला बाल विकास संचालक दिव्या मिश्रा ने व्यापम से प्राप्त सूची के आधार पर 4 मई को पहली चयन सूची जारी की जिसमे सीधी भर्ती में 96 अभ्यर्थी और परिसीमित में 81 अभ्यर्थियों का नाम शामिल था। इन्हे 15 दिनों में भीतर दस्तावेजों का सत्यापन कर ज्वाइन करना था। अभ्यर्थियों के सत्यापन और ज्वॉइन करने के पूर्व ही संचालक ने 10 मई को दूसरी सूची जारी कर पहली सूची को निरस्त कर दिया। दूसरी सूची में परिसीमित और सीधी भर्ती के 6-6 अभ्यर्थियों का नाम गायब है। निरस्त करने का कोई ठोस कारण नहीं बताया गया।

संचालक द्वारा जारी की गई दूसरी सूची में सीधी भर्ती से वंदना साहू, दिव्या भारती, रोजरीना करकेट्टा, वैदेही नाग, सरिता मांझी और प्रीति महिलांग तो परिसीमित भर्ती में आभा भारिया, मीणा देवांगन, पुनिता, सुनीता मंडावी, रामवती राठिया और उमा देवी भास्कर का नाम गायब है।

लाभ पहुंचाने बदली गई सूची..?

पर्यवेक्षक भर्ती को लेकर शुरुआत से कई तरह की चर्चाये थी। व्यापम द्वारा भर्ती प्रक्रिया करने पर ऐसे चर्चाओं पर विराम लगा था जो अब गड़बड़ी सामने आने के बाद चर्चाओं को बल मिल रहा है। संचालक द्वारा 4 मई को चयन सूची जारी करने के एक सप्ताह बाद ही उसे निरस्त कर दूसरी सूची जारी क्यों की गई? इस सवाल पर संचालक दिव्या उमेश मिश्रा ने बताया कि

“व्यापम द्वारा मिले मेरिट सूची में दिव्यांगो के आरक्षण नियमो का पालन नहीं हुआ था, सूची जारी करने के बाद इसकी जानकारी हुई तो पहली सूची निरस्त कर दूसरी सूची जारी की गई।जिससे कुछ लोग बाहर हुए है..गड़बड़ी कही भी नहीं हुई है, सब नियानुसार हुआ है।”

 

आखिर किस सहायक संचालक को पदोन्नत करने संचालक को लगानी पड़ी थी दौड़..?

error: Content is protected !!