स्वतंत्र बोल
रायपुर 13 जनवरी 2024. कृषि विभाग द्वारा एक दिन पहले छापामार कार्यवाही कर बंद गोदाम से अमानक खाद जाने के बाद गोदाम को सील कर दिया गया। गोदाम अमित शर्मा द्वारा किराए में लेकर संचालित किया जा रहा था। शनिवार को कृषि विभाग की टीम ने उसके एक और खाद गोदाम में छापामार कार्यवहाई की, पर अमित वहा बाहर से ताला लगा गायब हो चुका था।लंबे इंतजार के बाद भी अमित शर्मा के नहीं पहुंचने पर अधिकारियो की टीम गोदाम के गेट पर नोटिस चस्पा कर उसे बुलाया है।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
दरअसल कीटनाशक और खाद बेचने का लाइसेंस लेकर नकली खाद को असली बनाकर बेचने का धंधा अमित शर्मा द्वारा किया जा रहा है। अफसरों के अनुसार अमित ने दीक्षा सेल्स नामक दूकान दतरेंगा में खोला, जिसे कुछ दिनों बाद बंद कर दिया। अमित ब्रांडेड कंपनियों की खाली बोरी में नकली और अमानक खाद भरकर उसे ग्रामीण क्षेत्रो और अन्य राज्यों में खपाता था। असली बोरी में नकली खाद भरने के मजदूरों को मुंहमांगी कीमत देता था और नकली खाद की बोरियो को जला देता। उसने दतरेंगा के सतगुरु ड्रीम सिटी रिहायशी कॉलोनी में टीन का शेड डाल गोदाम बना रखा है।

माल जब्त, होगी एफआईआर-
कृषि विभाग के अधिकारियो ने अमित शर्मा के सेजबहार बस्ती के गोदाम को सील कर अमानक खाद को जब्त कर लिया है। नकली और अमानक खाद बेचने और नियमो का उल्लंघन करने पर अब उस क़ानूनी शिकंजा कसने की तैयारी है। अधिकारियो के अनुसार संचालक पर गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कराया जाएगा। अमित पूर्व में एक अन्य मामले में जेल भी जा चूका है।
