सरिया फ़ैक्ट्री में विस्फोट: मृतक को मुआवजे का मरहम, प्रबंधन की लापरवाही से हुआ हादसा..अब तक एफआईआर नहीं

स्वतंत्र बोल
रायपुर 25 फरवरी 2024.  सिलतरा के फार्चून मेटालिक्स (सरिया बनाने वाली कंपनी) प्रबंधन की लापरवाही से एक मजदुर की मौत हो गई तो दो मजदुर अस्पताल में जीवन मौत की लड़ाई लड़ रहे है। तीन दिन पहले सिलतरा के कपसदा में फार्चून मेटालिक्स कंपनी में जोरदार धमाका हुआ। काम कर रहे मजदुर मिंटू कुमार की जलकर मौके पर ही मौत हो गई तो रोहित और अजय अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराये गए है। फ़ैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही से नाराज मजदूरों, ग्रामीणों और स्थानीय नेताओ ने एक दिन पहले जमकर हंगामा किया और उचित कार्यवाही की मांग की। प्रबंधन ने पुलिसया कार्यवाही के दम पर मामले को दबा दिया है।

मृत मजदूर

छह के मरने की खबर-


फेक्ट्री में जब विस्फोट हुआ तब मजदुर काम कर रहे थे, अचानक विस्फोट से हड़कंप मच गया। मशीन में काम कर रहे फतेहपुर बिहार निवासी मिंटू कुमार की जलकर मौत हो गई तो गंभीर घायल रोहित कुमार निवासी अकबरपुर बिहार और अजय कुमार निवासी बघौना सिवान बिहार को महादेवघाट के ॐ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान में छह मजदूरों के मरने की चर्चा थी पर प्रबंधन ने एक मजदुर के मौत की पुष्टि की है। बताते है कि फ़ेक्ट्री प्रबधन पूरा मामले को दबाने जुटा रहा, कंपनी के एचआर विक्रम तम्बोली ने मृतक को 15 लाख रुपये मुआवजा देने और घायलों के इलाज की जानकारी दी।

पुलिस ने नहीं दर्ज किया अपराध-
फेक्ट्री में विस्फोट के बाद बवाल मच गया। प्रबंधन ने अनानं फनान में काम बंद कर दिया। मजदूरों ने फेक्ट्री का घेराव किया तो सिलतरा और धरसींवा सहित दो थानों की पुलिस मुस्तैद रही। पुलिस कानून व्यवस्था बनाने में जुटी रही पर घटना के चार दिनों बड़ा भी अब तक अपराध दर्ज नहीं किया है।

5 रुपये में बिक रही मौत: अजय गृह उद्योग में खाद्य सुरक्षा की छापेमारी, फेक्ट्री में गंदगी और अमानक पदार्थो का ढेर..

error: Content is protected !!