मिसाल: देश की पहली मुस्लिम महिला बनीं फाइटर पायलेट

मिर्जापुर 25 दिसंबर 2022: यूपी के मिर्जापुर की सानिया मिर्जा पूरे मुस्लिम समुदाय की लड़कियों के लिए एक नई मिसाल बनकर उभरी है। एक छोटे से गांव में गरीबी के माहौल में जिस लड़की की परवरिश हुई, वही सानिया अब आकाश की ऊंचाइयां छूते हुए दुश्मनों से लोहा लेने की ट्रेनिंग लेगी। उसे देश की पहली महिला फाइटर पायलट बनने का गौरव हासिल हुआ है।

सानिया के जोश व जुनून और अपनी मंजिल हासिल करने के जज़्बे ने समूची कौम की लड़कियों को ये रास्ता भी दिखाया है कि मज़हबी तालिम अपनी जगह है लेकिन दुनिया में अपना मुकाम हासिल करने के लिए आधुनिक शिक्षा लेना और बदलते वक़्त के साथ खुद को उस माहौल में ढालना ही आज की सबसे बड़ी जरुरत है।

दरअसल, यूपी के मिर्जापुर के सदर तहसील क्षेत्र के जसोवर गांव में रहने वाली सानिया अगर ये सोचती कि उसके पिता तो एक मामूली-से टीवी मैकेनिक हैं, इसलिये वे आसमान की ऊंचाइयां नापने के बारे में सोच भी नहीं सकती, तो सचमुच उसके लिए ताउम्र यह एक अधूरा सपना ही बना रहता।

सानिया मिर्ज़ा के जज़्बे को इसलिए भी सलाम करना बनता है कि उसने अंग्रेजी की बादशाहत को तोड़ते हुए हिंदी का परचम लहराकर इस मुकाम को हासिल किया है। हिंदी मीडियम से अपनी सारी पढ़ाई पूरी करने वाली सानिया ने ये बता दिया कि हिन्दीवाले भी किसी से कमतर नहीं होते।

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे BJP के पूर्व प्रदेश: पायलट वाहन पलटने से 5 जवानों को आई चोट..

error: Content is protected !!