दानवीर भामाशाह सम्मान के लिए प्रविष्टि 27 सितम्बर तक आमंत्रित

धमतरी, 22 सितम्बर 2022: समाज कल्याण विभाग द्वारा दानवीर भामाशाह सम्मान-2022 के लिए आगामी 27 सितम्बर तक प्रविष्टि आमंत्रित किया गया है। उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष राज्योत्सव के अवसर पर दानशीलता, सौहार्द्र एवं अनुकरणीय सहायता प्रदान करने वाले उत्कृष्ट व्यक्ति अथवा संस्था को दानवीर भामाशाह सम्मान से अलंकृत किया जाता है चयनित व्यक्ति या संस्था को सम्मान स्वरूप एक लाख रूपए एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करने का प्रावधान है

उन्होंने बताया कि प्रविष्टि में व्यक्ति/संस्था का पूर्ण परिचय हो तथा व्यक्ति/संस्था छत्तीसगढ़ में निवासरत/कार्यरत हो। सम्मान के लिए गठित ज्यूरी के सदस्यों की प्रविष्टि मान्य नहीं होगी। इसके अलावा प्रविष्टि में दानशीलता एवं राष्ट्रीयता के क्षेत्र में किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण हो। यदि व्यक्ति/संस्था अन्य को किसी प्रकार का पुरस्कार प्राप्त हुआ तो तो उसका विवरण अवश्य दें। उप संचालक समाज कल्याण ने यह भी बताया कि उत्कृष्ट कार्यों के संबंध में प्रकाशन, प्रख्यात व्यक्तियों/पत्र-पत्रिकाओं द्वारा की गई टिप्पणी को इसमें शामिल किया जा सकता है

भाजपा को फिर झटका:कांग्रेस में शामिल होने 250 से अधिक समर्थकों के साथ पहुंचे थे बीजेपी नेता, पूर्व नपा उपाध्यक्ष समेत 4 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ

चयन होने की दशा में पुरस्कार ग्रहण करने की लिखित सहमति एवं पासपोर्ट साइज के तीन फोटोग्राफ्स के साथ प्रस्तुत करना होगा। इसके लिए आयुक्त नगर निगम, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पंचायतों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी और स्वैच्छिक संगठनों को पत्र लिखकर प्रविष्टि मंगाई गई है।

error: Content is protected !!