कर्मचारियों का अर्धनग्न प्रदर्शन: 25 दिनों से चल रही हड़ताल.. बीजेपी नेता चौधरी बोले– अपना वादा नहीं निभा पा रही कांग्रेस, BJP है कर्मचारियों के साथ

रायपुर 16 सितंबर 2022:  बीते 25 दिनों से वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हड़ताल पर हैं, इनकी मांग है कि इन्हें नियमित किया जाए। इसी महीने हुए नियमित कर्मचारियों के आंदोलन के बाद सरकार ने उन्हें महंगाई भत्ता तक दिया,लेकिन दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की मांगों को लगातार नजर अंदाज किया जा रहा है। इसी वजह से गुरुवार को इन कर्मचारियों ने सड़क पर बैठकर आंदोलन किया।
बूढ़ापारा के धरना स्थल पर सभी बैठकर नारेबाजी करने लगे। कमीज उतारकर इन कर्मचारियों ने अर्धनग्न प्रदर्शन किया। इनका समर्थन करने भाजपा नेता और पूर्व IAS ओपी चौधरी पहुंचे। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों की कोई नई या अलग मांग नहीं है। खुद कांग्रेस के बड़े नेता इनके मंचों पर कह कर गए कि सरकार बनते ही 10 दिन में सभी को नियमित कर देंगे। अब 4 साल बीत गए हैं अपना ही वादा कांग्रेस नहीं निभा पा रही है। इस वादे को तो उन्होंने घोषणापत्र में शामिल किया था। कर्मचारियों के इस आंदोलन में भाजपा उनके साथ है।
17 सितंबर को रायपुर पहुंच रहे पीएल पुनिया, कई विधानसभा क्षेत्रों का करेंगे दौरा
पिछले दिनों इन कर्मचारियों ने भीख मांग कर अपना विरोध जताया था । सड़क पर कर्मचारी प्लॉस्टिक के डिब्बे लेकर बैठ गए और राह चलते लोगों से भीख मांगी । कर्मचारियों ने कहा कि इन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है । जिसकी वजह से यह बेहद परेशान है। परिवार आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है। बहुत से कर्मचारियों को 10 से 15 साल अपनी सेवा देते समय गुजर गया मगर इन्हें नियमित नहीं किया गया। इसी वजह से भीख मांग कर गुजारा करने की मजबूरी है।
वन विभाग में दैनिक वेतन भोगी के रूप में काम करने वाले कर्मचारियों की 2 सूत्रीय मांगे हैं। जिसमें पहली मांग स्थायीकरण और दूसरी मांग नियमितीकरण का है। कर्मचारियों का कहना है कि जो कर्मचारी 2 साल की सेवा पूरी कर लिए हैं, उन्हें स्थाई किया जाए और जो दैनिक वेतन भोगी 10 वर्ष की सेवा पूरा कर चुके हैं उन्हें नियमित किया जाए । पूरे प्रदेश में वन विभाग में दैनिक वेतन भोगी के रूप में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या लगभग 6500 हैं और इन कर्मचारियों को वेतन के रूप में प्रतिमाह महज 9 हजार रुपये ही वेतन मिलता है, जो वन विभाग में वाहन चालक कंप्यूटर ऑपरेटर रसोईया और बेरियर का काम करने के साथ ही जंगल का काम देखते हैं। पूरे प्रदेश में इन कर्मचारियों की संख्या 18 हजार है।

 

करोडो की गड़बड़ी पर जाँच की औपचारिकता: कम्प्यूटराइज्ड कैशबुक से लेनदेन करते है अफसर ताकि गड़बड़ी छिपाई जा सके, जाँच के नाम पर खानापूर्ति !

error: Content is protected !!