जांजगीर-चांपा 29 अगस्त 2023: जिले के नरियरा गांव में स्थित केएसके महानदी पावर प्लांट में इलेक्ट्रीशियन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार सुबह करीब 6-7 बजे के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर प्लांट प्रबंधन और पुलिस मौके पर मौजूद है। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कर्ज के कारण जान देने की बात लिखी हुई है। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
जानकारी के मुताबिक, ग्राम नरियरा का रहने वाला अजय साहू केएसके पावर प्लांट में इलेक्ट्रीशियन था। वो रोजाना की तरह सोमवार को भी काम पर गया हुआ था। मंगलवार सुबह उसका शव सीसीआर बिल्डिंग के स्विच गियर रूम में फांसी पर लटकता हुआ मिला।
प्लांट में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने घटना की सूचना प्लांट प्रबंधन को दी। प्लांट के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मुलमुला थाना पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। वहीं पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कर्ज के चलते तनाव का जिक्र है।
ब्रेकिंग: क्रेशर प्लांट में बड़ा हादसा, पत्थर गिरने से मशीन ऑपरेटर की मौत

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।