शातिर चोर गिरफ्तार: डुप्लीकेट चाबी से दो वर्षो तक की चोरी, गहने और नगदी चोरी होने पर खुली कलई, गिरफ्तार

दुर्ग 10 अक्टूबर 2022: जिले में चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। यहाँ बुजुर्ग महिला डुप्लीकेट चाबी से अपने पड़ोस के घर में चोरी करती थी। चोरी का सिलसिला लगातार दो वर्षो से जारी था और मकान मालिक को इसकी भनक भी नहीं थी। रविवार हुई चोरी की घटना ने पुरे मामले से पर्दा हटा दिया। सुपेला थाने क्षेत्र श्री श्यामवाटिका निवासी सागर मित्तल रविवार दोपहर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
शिकायत में बताया कि 8 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे उसके माता पिता चौहान टाउन में थे, वह घर में ताला लगाकर अपनी पत्नी के साथ डोंगरगढ़ मंदिर दर्शन करने गया था। वहां से रात 11 बजे के करीब वापस घर लौटा। घर के अंदर देखा तो आलमारी का लॉकर टूटा हुआ मिला। उसमें राखी से 40 ग्राम वजनी 1 सोने का नेकलेस, कान का टॉप्स, 20 ग्राम की एक सोने की चेन, 5 ग्राम का सोने का लॉकेट, 15 ग्राम की तीन सोने की अंगूठी सहित करीब 4 लाख रुपए के गहने गायब थे।
पुलिस ने अपराध दर्ज कर तफ्तीश शुरू की तो पता चला की सामने उनके पड़ोस में रहने वाली निर्मल कौर (60 साल) को सागर मित्तल के घर के पास शाम को देखा गया। पुलिस ने बुजुर्ग महिला से पूछताछ की सच्चाई सामने आई। महिला ने बताय कि वह उनके घर की चाबी का डुप्लीकेट चाबी बनवा रखी थी, घर का ताला बंद होने पर डुप्लीकेट चाबी से ताल खोलकर घर में प्रवेश करती और नगदी समेत गहने चोरी की। यह सिलसिला चलता रहा पर मकान मालिक को पता ही नहीं चला।
साधुओ की बेदम पिटाई: बच्चा चोरी की अफवाह से भीड़ ने दौड़ा-दौडा कर पीटा, घायल साधुओ को पुलिस ने बचाया
error: Content is protected !!