ईडी का मुख्य सचिव को पत्र: समंस की नहीं हो रही तामीली, पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे अफसर.. समंस तामील करवाए।

रायपुर 19 अप्रैल 2023.  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दो सीनियर अफसरो को समन की तामीली नहीं होने पर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। ईडी अफसर ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन को लिखे पत्र में सीनियर आईएएस अनिल टुटेजा और आबकारी आयुक्त एवं छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक अरुणपति त्रिपाठी द्वारा समन की तामीली न होने पर समंस तामील करने कहा है। जारी पत्र के अनुसार ईडी ने अनिल टुटेजा और अरुणपति त्रिपाठी को बीते 15 दिनों में चार से अधिक बार समंस जारी किया, पर उसकी तामीली ना हो सकी। ऐसे में प्रशासनिक मुखिया अमिताभ जैन को पत्र लिखकर समंस की तामीली करने कहा है।

कुलपति चयन में राज्य शासन की अनुशंसा दरकिनार, कुलाधिपति ने बाहरी शिक्षाविद को दी प्राथमिकता.. कुलपति चयन की खुलने लगी कलई!

जानकारी अनुसार ईडी ने बीते दिनों कथित तौर पर शराब घोटाला में शामिल आबकारी विभाग के अफसरों, शराब कारोबारियों और जिला आबकारी अधिकारियो से पूछताछ किया था। जिसके बाद सभी को घर जाने की अनुमति दोबारा पूछताछ में उपस्थित होने की शर्त पर दिया गया था। उसके बाद से सीनियर अफसर अनिल टुटेजा और एपी त्रिपाठी दोबारा ईडी कार्यालय पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे। इस दौरान ईडी ने उन्हें क्रमश 4 अप्रैल, 8 अप्रैल, 11 अप्रैल और 14 अप्रैल को समंस जारी किया था, पर समंस की तामीली नहीं हुई और संबंधित अधिकारी भी ईडी ऑफिस नहीं पहुंचे। जिसके बाद मुख्य सचिव को पत्र लिखा गया है।
उधर एक दिन पहले शासन ने एपी त्रिपाठी के छुट्टी में होने की जानकारी दी। उनके अवकाश से लौटने तक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन लिमिटेड में अपर संचालक को एमडी का चार्ज दिया है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार आईएएस और उद्योग विभाग के संचालक अनिल टुटेजा को समंस की तामीली करने मुख्य सचिव अमिताभ जैन के निर्देशों पर विभागीय सचिव ने संयुक्त सचिव दिव्या उमेश मिश्रा को दो दिन पहले पत्र जारी किया है, उसके बाद भी समंस की तामीली हुई या नहीं स्पष्ट नहीं हो पाया है। समंस को लेकर अधिकारियो द्वारा कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई, तो कुछेक उस विषय पर बात करने से बचते रहे।

ईडी की छापेमारी से हड़कंप: भिलाई में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर छापा, अधिकारियो के गिरफ्तारी की फैली अफवाह

 

 

error: Content is protected !!