इस्पात और कोल कारोबारियो को ईडी का समन: खनिज विभाग के संयुक्त संचालक, वकील और नेता से घंटो पूछताछ.. तेज होगी ईडी की कार्यवाही

रायपुर 6 अक्टूबर 2022.  प्रदेश में मनी लॉंड्रिंग और कोयले में लेवी वसूली पर ईडी की जाँच जारी है। ईडी की गिरफ्त में कारोबारी सूर्यकांत तिवारी द्वारा मिले सूचनाओं के बाद ईडी ने राजधानी सहित प्रदेश के आधा दर्जन व्यापारियों को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। वही कुछेक कारोबारियों के घरो में सुबह छापेमारी की सूचना है।

चौपाल चर्चा: ट्रांसफर से मालामाल हुए ओएसडी और निज सहायक, बालिका गृह में दुष्कर्म, दुष्कर्मी कौन ?

सूत्रों के अनुसार ईडी ने हीरा ग्रुप के सिद्धार्थ अग्रवाल, कोल कारोबारी विजय राजेश अग्रवाल, विक्की जैन समेत आधा दर्जन बड़े कारोबारियों को समन भेजा है। इसके अलावा एक सरिया कारोबारी गोयल को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। कोरबा, रायगढ़ के खनिज शाखा में मिले दस्तावजों और गिरफ्तार आरोपितों से मिली जानकारी के बाद ईडी सभी को बुलावा भेजा है। एक दिन पहले खनिज विभाग के एक संयुक्त संचालक, महासमुंद के कारोबारी और एक वकील से घंटो पूछताछ की गई। ईडी द्वारा पूछताछ के लिए समन जारी करने से सराफा सहित अन्य बड़े कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
तेज होगी कार्यवाही-
प्रदेश में हवाला के कारोबार और बढ़ते जाँच को देखते हुए ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने अपनी टीम भी बढ़ा दी है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार पूर्व में ईडी के 40 अधिकारी जाँच पड़ताल में जुटे थे जिसे अब बढाकर 80 कर दिया गया है। जिसके बाद अनुमान है कि ईडी की कार्यवाही और तेज होगी।

फरार कोल कारोबारी गिरफ्तार, करीबियों की बढ़ी धड़कने.. 12 दिनों तक ईडी करेगी पूछताछ

error: Content is protected !!