ईडी छापा: आईएएस के घर से दस्तावेज और दो लैपटॉप की जब्ती, अस्पताल का निरिक्षण कर सब सामान्य बताने की कोशिश.. सोने का हिसाब नहीं दे पा रहे समीर बिश्नोई !

रायपुर/ रायगढ़ 16 अक्टूबर 2022.  ईडी की छापेमार कार्यवाही और पूछताछ का सामना करने के बाद पहली बार रानू साहू सामने आई। साहू जिला रायगढ़ के जिला अस्पताल का निरिक्षण करने पहुंची। वहां उन्होंने मरीजों का हालचाल पूछा और स्वास्थ्यगत सुविधाओं की जानकारी ली।

कुर्सी का मोह नहीं छोड़ पा रहे अफसर, चाहिए संविदा नियुक्ति

दरअसल आईएएस रानू साहू निरिक्षण के बहाने यह दिखाने की कोशिश करती रही कि उन्हें ईडी की पूछताछ से कोई परेशानी नहीं हुई और अब सब सामान्य है। एक दिन पहले ईडी टीम ने उनके बंगले में करीब आठ घंटो की जाँच पड़ताल के बाद रायपुर लौट आई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईडी ने उनके बंगले से बण्डल भर के दस्तावेज और दो लैपटॉप जब्त किया है। ईडी की टीम उनके लैपटॉप की जाँच करेगी। ईडी की राडार में रानू साहू और उनके पति जयप्रकाश मौर्या है।

इधर रायपुर के ईडी कार्यालय में गिरफ्तार आईएएस समीर बिश्नोई सहित तीनो आरोपियों से ईडी की पूछताछ जारी है। ईडी ने समीर से उनके घर से बरामद हुए चार किलो सोने के बारे में पूछा। रिपोर्ट्स के अनुसार समीर ने ईडी को सोना उपहार में मिलना बताया है। उन्होंने सोने की जानकारी आयकर विभाग को नहीं दिया है ना ही आईटी रिटर्न में दिया है।

 

समीर बिश्नोई और आरोपितों से हुई दिनभर पूछताछ: कलेक्टर रानू साहू की मौजूदगी में अनलॉक हुआ कलेक्टर बंगला, ईडी ने बताया साढ़े छह करोड़ मिले

error: Content is protected !!