ED ब्रेकिंग: आईएएस, कारोबारी सहित दर्जन भर को ईडी का नोटिस, चिप्स में रात भर ईडी ने खंगाले दस्तावेज.. समीर के करीबियों की जानकारी जुटा रही ईडी!

रायपुर 19 अक्टूबर 2022.  ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने मंगलवार को सिविल लाइन स्थित चिप्स के कार्यालय में छापेमारी कर दो दर्जन से अधिक बंडल दस्तावेज बरामद किया है। शाम 4 बजे चिप्स दफ्तर पहुंची टीम ने रात भर दस्तावेजों को खंगाला और सुबह 8 बजे बाहर निकले। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की इस कार्यवहाई को लेकर पुरे दिन चिप्स दफ्तर में चर्चा बनी रही। बताते है कि गिरफ्तार समीर बिश्नोई से मिले इनपुट के आधार पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने चिप्स कार्यालय में जाँच के लिए पहुंची थी। बिश्नोई चिप्स के सीईओ है। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) को चिप्स में गड़बड़ी के दस्तावेज मिले है। उसके बाद दोपहर में फिर टीम के सदस्य पहुंचे थे जो कुछ घंटो बाद ही कुछ फाइलें लेकर निकल गए। शाम को एसीएस सुब्रत साहू  चिप्स पहुंचे थे।
??????????????????????????????????????????????????
ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम समीर बिश्नोई के करीबियों की जानकारी जुटाने में जुटी है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार समीर की गिरफ्तारी के बाद चिप्स दफ्तर में कुछ कम्प्यूटर्स को बदला और हटाया गया। समीर के करीबी अफसर कुछ दिन इसी कार्यो में जुटे रहे। चिप्स में एडिशनल सीईओ अजितेश पांडेय को और किसी बिस्वाल नामक कर्मी को समीर बिश्नोई का बेहद करीबी बताया जाता है। अजितेश पांडेय साल 2020 से चिप्स में प्रतिनियुक्ति पर है। वे मूलतः उद्योग विभाग में सहायक संचालक है पूर्व में श्रम कल्याण मंडल में सुरक्षा और कल्याण आयुक्त के पद पर पदस्थ थे। अजितेश को लेकर कई तरह की चर्चाये है। पुष्ट खबरों के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने आधा दर्जन आईएएस अधिकारियो और कारोबारियों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है।

एक्टिव हुई ईडी: आईएएस के गृह ग्राम में तड़के छापेमारी, कलेक्टर की माँ से हुई पूछताछ.. शाम को चिप्स दफ्तर में पहुंची ईडी

error: Content is protected !!