एक्टिव हुई ईडी: आईएएस के गृह ग्राम में तड़के छापेमारी, कलेक्टर की माँ से हुई पूछताछ.. शाम को चिप्स दफ्तर में पहुंची ईडी

रायपुर 18 अक्टूबर 2022.  ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने प्रदेश में चल रही छापेमारी में जाँच का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। ईडी जाँच पड़ताल के बाद संदिग्धो के घर पहुंच रही है। ईडी आज तड़के 5 बजे आईएएस रानू साहू के गृह ग्राम पाण्डुका में छापेमारी की। ईडी ने वहां कई घंटे जांच पड़ताल की। गरियाबंद जिले का पांडुका आईएएस रानू साहू का गृह ग्राम है, वहां उनकी माँ लक्ष्मी साहू और जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र साहू से पूछताछ की। घर में जाँच के बाद अफसर स्थानीय बैंक भी गए। बैंक में साहू परिवार के खाता है जिससे वे लेनदेन करते है, ईडी ने बैंक मैनेजर और कैशियर कोप से पूछताछ की है।
बताते है की मैनपुर में साहू परिवार के नाम एक 12 एकड़ का तालाब भी है। रानू साहू ने गरियाबंद और धमतरी जिले में सैकड़ो एकड़ जमीन खरीदने के बाद ईडी की राडार में आई है। ईडी को आशंका है की कोल और डीएमएफ पैसो से आईएएस ने उक्त जमीने खरीदी है। ईडी की टीम देर शाम सिविल लाइन स्थित चिप्स के कार्यालय पहुंची, जिससे वहां हड़कंप मच गया। समीर बिश्नोई चिप्स के सीईओ है ऐसे में उनसे हुई पूछताछ के बाद ईडी चिप्स कार्यालय पहुंची है। इससे पहले ईडी ने कोरबा के सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग माया वारियर के कार्यालय में छापेमारी की। ईडी की टीम वहा दस्तावेजों की जाँच में जुटी है।
ईडी ने बीते आठ दिनों से प्रदेश में लगातार छापेमार कार्यवाही में जुटी हुई है, आठ दिनों में करीब 16 महीनो में हुए मनीलॉन्ड्रिंग, खदान आबंटन और जमीं खरीदी बिक्री की जानकारी मिली है। ईडी सूत्रों की माने तो टीम विगत साढ़े चार वर्षो का खाताबही जुटाने में लगी है। इसमें बीजेपी का कार्यकाल भी शामिल है।

ईडी छापा: आईएएस के घर से दस्तावेज और दो लैपटॉप की जब्ती, अस्पताल का निरिक्षण कर सब सामान्य बताने की कोशिश.. सोने का हिसाब नहीं दे पा रहे समीर बिश्नोई !

error: Content is protected !!