दुर्ग 22 अगस्त 2023: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में स्कूली छात्रों से भरी ई-रिक्शा पलट गई। घटना में 9 बच्चे घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद गृह मंत्री बच्चो से मिलने अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चों के बेहतर उपचार के निर्देश डॉक्टरों को दिए हैं। घटना अंडा थाना क्षेत्र की है।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
जानकारी के मुताबिक, आज सुबह मोहंदीपार निकुम के स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को लेकर एक ई रिक्शा निकला था। इस दौरान अंडा के तिरगा गांव में अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गया। इस हादसे में 9 बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। सभी बच्चों का उपचार जारी है।
इस हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हालचाल जाना। सभी बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है।
BREAKING: स्कूली बच्चों से भरी पिकअप वाहन पलटी, 17 बच्चे घायल

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।