जंगल में सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने पांच माओवादियों को पकड़ा, एक इनामी नक्सली भी शामिल
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
स्वतंत्रबोल
बीजापुर 13 जुलाई 2024 : डीआरजी व थाना गंगालूर की संयुक्त टीम ने पांच नक्सलियों को पकड़ा है,जिसमें एक लाख का इनामी माओवादी भी शामिल है।दरअसल जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत क्षेत्र में सघन सर्चिंग के दौरान थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत मेटापाल,पुसनार के जंगलों में डीआरजी व थाना गंगालूर की संयुक्त टीम निकली थी। इस दौरान पुलिस को देख माओवादी जंगलों में छिपते व भागते नजर आए, जहां पुलिस ने एक लाख के इनामी जनताना सरकार अध्यक्ष समेत कुल पांच माओवादियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गये माओवादी लंबे समय से माओवादी संगठन में सक्रिय रूप से कार्यरत थे।
पकड़े गए माओवादी क्षेत्र मे मार्ग अवरुद्ध करने, IED ब्लास्ट करने, फायरिंग, हत्या,लूट, डकैती, आगजनी जैसे घटना मे शामिल थे। पकड़े गए माओवादियों के विरुद्ध थाना गंगालूर में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया।कार से तस्करी: मध्यप्रदेश निर्मित 22 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।