रायपुर 01 नवंबर 2022. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। डॉ रमन ने छत्तीसगढ़ निर्माण का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी को दिया। उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य की परिकल्पना को साकार किया, उन्हें यहाँ की प्रकृति, मिट्टी उन्हें हमेशा याद करेगी। डॉ. रमन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बीते 22 वर्षो को तीन चरणों में विभाजित करते हुए बीजेपी के 15 वर्षो के कार्यकाल को स्वर्णिम काल बताया। डॉ रमन ने कहा कि
“कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को चार वर्षो में अपराध गढ़ बना दिया है, प्रदेश में कोल माफियाओ और रेत माफियाओ का जाल बिछा हुआ है, अवैध वसूली जारी है.. ईडी और सीडी में उलझा हुआ है प्रदेश। घोषणा पत्र में शराबबंदी की बाते करने वालो ने घर घर शराब पंहुचा रहे है।”
डॉ रमन ने प्रदेश के बीते 22 वर्षो को तीन भागो में बांटते हुए बीजेपी के 15 वर्षो के कार्यकाल को स्वर्णिम काल बताया। डॉ रमन ने कहा कि
“2003 में जब बीजेपी सत्ता में आई तो राज्य का बजट 9700 करोड़ रुपये था जो प्रत्येक पांच वर्षो में दोगुना बढ़ता गया। बीते 15 वर्षो में प्रदेश ने निरोतर प्रगति की। आईआईटी, आईआईएम,एनआईटी, एम्स इसके उदाहरण है।”
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
