रायपुर 15 अक्टूबर 2022. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह आज 70 साल हो गए। उनका जन्मदिवस वीआईपी रोड के जैनम मानस भवन में मनाया गया, जहाँ प्रदेश भर से पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओ ने डॉ रमन को बधाई दी। कार्यकर्ताओ ने डॉ. रमन सिंह के स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की। डॉ रमन सिंह ने अपने जन्म दिवस के मौके पर विशाल केक काटा। प्रदेश भर से शुभकामनाये देने पहुंचे शुभचिंतको ने उनका स्वागत किया। महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डॉ रमन सिंह की शानदार रंगोली जैनम मानस परिसर में बनाया।

|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति ने दी बधाई-
डॉ. सिंह को उनके 70 वें जन्मदिन पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल अनुसुइया उईके, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित राजनितिक हस्तियों ने बधाई दी।
पूर्व मंत्री श्री राजेश मूणत के द्वारा आयोजित जन्मदिन समारोह में नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल ,सांसद सुनील सोनी,विजय बघेल ,संतोष पांडेय पूर्व मंत्री केदार कश्यप ,महेश गांगडा, भाजपा महामंत्री ओ.पी.चौधरी ,विजय शर्मा जी ,अवधेश चंदेल ,अमित साहू , अशोक साहू ,श्रीचंद सुंदरानी ,राजीव अग्रवाल ,छगन मूंदडा,नंदे साहू, सुभाष राव, पार्षद मीनल चौबे सहित हजारो कार्यकर्ताओ ने बधाई दी।

