डॉ रमन बोले: खस्ताहाल सडको के लिए सरकार जिम्मेदार और जवाब मुझसे मांग रहे.. चार सालो में कितना सड़क बना, बताये सीएम भूपेश।

रायपुर 28 सितंबर 2022.  प्रदेश में बीते कुछ दिनों से राजनीती सड़क पर केंद्रित हो गई। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश की खस्ताहाल सडको का वीडियो शूट कर वायरल कर जवाब सीएम भूपेश बघेल से माँगा। जवाब में सीएम भूपेश ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को जिम्मेदार ठहराया और उनसे ही जवाब लेने का सुझाव दिया। इस पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने आज पत्रकार वार्ता लेकर पलटवार किया। डॉ सिंह ने कहा कि

घोटाले पर अफसरो की चुप्पी: कागजो में खरीदी और वितरण से करोडो का घोटाला, लीपापोती में जुटे अफसर.. सचिव भुवनेश यादव ने कहा-

“खस्ताहाल सडको के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिम्मेदार है, और जवाब मुझसे मनाएगा जा रहा है, बीते चार सालो से मुख्यमंत्री है तो जवाब भी उन्हें ही देना होगा।”
डॉ रमन ने सीएम भूपेश के भेंट मुलाकात कार्यक्रम पर कहा कि
“मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात नहीं बल्कि डांट मुलाकात कर रहे है। उसके लिए हेलीकाप्टर से जा रहे है, अगर सड़क से जाते तो वास्तविक स्थिति का पता चल जाता..अब तो जगह जगह लबरा के डबरा की चर्चा है। मैंने 11 हजार किलोमीटर सड़के बनवाई, अब सीएम भूपेश बताये कि उन्होंने चार सालो में कितनी सड़के बनवाई। गौरवपथ योजनांर्गत प्रदेश भर में 6211 गौरव पथ बनाये.. मल्टीलेन सडको को 31 किलोमीटर से बढाकर 934 किलोमीटर किया और 6 हजार किलोमीटर की टू लेन सड़के बनवाई।”
पाटन विधानसभा में पूरा खर्च-

पूर्व सीएम डॉ रमन ने कहा कि बस्तर और सरगुजा संभाग में सडको पर होने वाला पूरा खर्च पाटन विधानसभा में हो रहा है। उसके लिए अन्य विधानसभाओ को छोड़ दिया गया। पाटन में 1750 करोड़ रुपये सडको पर खर्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी पूरा देश घूम रहे, छत्तीसगढ़ क्यों नहीं आ रहे? क्युकी राहुल गाँधी को छत्तीसगढ़ के सडको की स्थिति पता है। गंगाजल लेकर झूट कहा, आदिवासी बच्चो की छात्रवृत्ती रोक दिया गया..तेंदूपत्ता सुरक्षा योजना का भुगतान नहीं हो रहा। पूरा बजट पाटन में जा रहा है, तीन वर्षो में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भुगतान नहीं हो रहा है।

 

बीजेपी के बागी नेताओ की वापसी: संपत अग्रवाल, अभिषेक शुक्ला ने पहना भगवा गमछा

error: Content is protected !!