दर्जन भर असिस्टेंट प्रोफ़ेसर बने कुलसचिव, प्रतिनियुक्ति नियमो उल्लंघन.. उच्च शिक्षा का हाल बेहाल, शिक्षकों की कमी और प्रतिनियुक्ति बनी रोड़ा..

राहुल गोस्वामी

रायपुर 22 मार्च 2022. प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयो में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। जिसके चलते इनमे पढाई प्रभावित हो रही है। बीते दिनों विधानसभा में महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी संबंधी सवालो के जवाब में उच्च शिक्षा मंत्री स्वीकार किया की महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयो में प्राध्यापकों और सहायक प्राध्यापकों के आधे से अधिक पद रिक्त है, जिन्हे वर्षो से नहीं भरा गया। वही महाविद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त होने का बड़ा कारण प्रतिनियुक्ति है। ऐसे में अधिकांश सहायक प्राध्यापक प्रतिनियुक्ति पर बड़े ओहदे पर जमे हुए है। प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयो में प्रतिनियुक्ति पर सहायक प्राध्यापक अपने मूल विभागो को छोड़कर प्रतिनियुक्ति पर जमे हुए है, जबकि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि प्रतिनियुक्ति तीन वर्षो से अधिक नहीं होगी। सही क्रियान्वयन नहीं होने से अधिकारी वर्षो से महाविद्यालयों को छोड़कर बड़े ओहदे पर जमे हुए है।

वर्षो से जमे है प्रतिनियुक्ति पर..

स्मार्ट बोर्ड खरीदी में गड़बड़ी 3: विश्वविद्यालय में मचा हड़कंप, दामन बचाने में जुटे अधिकारी.. निजी हितो के चलते कुलपति ने साधी चुप्पी?

प्रदेश के 11 शासकीय विश्वविद्यालय है जिसमे अधिकांश में सहायक प्राध्यापक, प्राध्यापक प्रतिनियुक्ति पर है। जिनमे
-कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के अभिषेक दुबे साल 2016 से प्रशासनिक अकादमी निमोरा में प्रतिनियुक्ति पर है। यही के ऋषिकुमार दुबे बिना कुलपति के अनुमोदन के विधानसभा में प्रतिनियुक्ति पर जाने की जुगत में है। उन्हें प्रतिनियुक्ति पर आये कुलसचिव आनंद बहादुर ने अनुमति भी दे दिया है।
-साइंस कॉलेज के प्रोफ़ेसर गिरीशकांत पांडेय बीते दस वर्षो से अधिक प्रतिनियुक्ति पर बिता चुके है। बीते ढाई वर्षो से रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में बतौर कुलसचिव प्रतिनियुक्ति पर है।
-सहायक प्राध्यापक राजलक्ष्मी सलेट बीते दस से अधिक वर्षो से मंत्रालय महानदी भवन में विशेष कर्तव्स्थ अधिकारी पदस्थ है जिन्हे हटाने की चर्चाये हुई पर चर्चा तक ही सीमित रही।
-शासकीय जेपी वर्मा कॉलेज बिलासपुर के प्रोफ़ेसर सुधीर कुमार शर्मा अटलबिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में बतौर कुलसचिव साल 2019 से प्रतिनियुक्ति पर है, जहा उन्होंने सारे नियम कायदो को दरकिनार करने का रिकॉर्ड बनाया है।
-शासकीय बीएससी कॉलेज धमतरी के सहायक प्राध्यापक विनोद कुमार पाठक साल 2018 से शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में प्रतिनियुक्ति पर है। -शासकीय कॉलेज दुर्ग के सहायक प्राध्यापक प्रशांत श्रीवास्तव हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में साल 2022 से बतौर कुलसचिव प्रतिनियुक्ति पर है।
-शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय बालोद की सहायक प्राध्यपक  राजमणि पटेल साल 2018 से हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में बतौर उपकुलसचिव प्रतिनियुक्ति पर है।
-शासकीय नविन महाविद्यालय बोरी दुर्ग के सहायक प्राध्यापक सुमीत अग्रवाल साल 2018 से हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में बतौर सहायक कुलसचिव प्रतिनियुक्ति पर है।
-शासकीय नविन महाविद्यालय हसौद जांजगीर के सहायक प्राध्यापक प्रकाशकुमार त्रिपाठी साल 2021 से उपकुलसचिव और प्रभारी कुलसचिव शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्याले रायगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर है।
-शासकीय महाविद्यालय हसौद के प्राचार्य प्रवीण कुमार पांडेय 2016 से अटलबिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय मे बतौर परीक्षा नियंत्रक प्रतिनियुक्ति पर है।

आधे से ज्यादा पद खाली,एक भी प्रोफ़ेसर कार्यरत नहीं..

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने विधानसभा में दिए ब्योरे के अनुसार प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में 278 पद प्राचार्य के स्वीकृत है जिसमे सिर्फ 65 ही कार्यरत है जिनमे 213 रिक्त है। वही प्रोफ़ेसर के 595 पदों की स्वीकृति के बाद प्रदेश में एक भी प्राध्यापक कार्यरत नहीं है। सहायक प्राध्यापक के 4344 पदों की स्वीकृति में 2469 सहायक प्राध्यापक कार्यरत है व 1875 असिस्टेंट प्रोफेसरों के पद रिक्त है।

प्रतिनियुक्ति संबंधी नियमो का पालन नहीं होने पर उच्च शिक्षा सचिव भुवनेश यादव ने स्वतंत्रबोल से कहा कि

“उन्हें जानकारी नहीं है, जानकारी लेने के बाद कार्यवाही करेंगे।”

शिक्षाविद पूर्व आईएएस बीकेएस रे का मानना है कि

“शासन नियमो का क्रियान्वयन नहीं कर पा रही है जिसके चलते प्रतिनियुक्ति पर कर्मचारी रिटार्यमेन्ट ले रहे। नियमो के पालन की जिम्मेदारी विभागीय अफसरों की है अगर वे ध्यान दे तो तीन साल से ज्यादा प्रतिनियुक्ति नहीं हो पाएगी जिससे शिक्षकों की संख्या में कमी नहीं होगी।”

 

जीएसटी फर्जीवाड़ा केस: GST को मिले दर्जन भर कंपनियों के दस्तावेज, ऑफिस का ठिकाना तलाशने में जुटी टीम..!

error: Content is protected !!