बर्खास्त: फर्जी दस्तावेजों से आठ वर्षो से कार्यरत लिपिक बर्खास्त, बीजेपी नेता की शिकायत पर डीएफओ की कार्यवाही.. एफआईआर की मांग

रायपुर 2 जुलाई 2022.  फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी हासिल करने वाले लिपिक को बर्खास्त कर दिया गया है। मामला मरवाही वनमंडल का है जहा सहायक ग्रेड तीन लिपिक द्वारा फर्जी दस्तावेजों से नौकरी हासिल की और विगत आठ वर्षो से डटकर नौकरी किया। शिकायत के बाद वनमंडलाधिकारी मरवाही ने लिपिक परमेश्वर गुर्जर को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

जानकारी अनुसार मरवाही वनमंडल के मरवाही रेंज में परमेश्वर गुर्जर विगत आठ वर्षो से सहायक ग्रेड तीन के पद पर नियुक्त था। उसने वरिष्ठता का लाभ लेने आठ वर्षो से दैनिक वेतनभोगी कार्यरत कर्मी परमेश्वर गोंड के हाजिरी रजिस्टर में कूटरचना कर अपने नाम से दिखाया। जिसकी शिकायत बीजेपी नेता गौरीशंकर श्रीवास और बिलासपुर के पत्रकार ने उच्चाधिकारियों से किया था। जाँच के उपरांत 1 जुलाई को डीएफओ दिनेश पटेल ने परमेश्वर गुर्जर को बर्खास्त कर दिया है। परमेश्वर गुर्जर को पूर्व डीएफओ आरके मिश्रा का करीबी माना जाता है, अब फर्जीवाडो की कलई खुलने लगी तो दूर तक जाएगी। बीजेपी नेता गौरीशंकर श्रीवास ने कहा कि

“मरवाही वनमंडल में परमेश्वर जैसो ने बड़ा घोटाला किया है, सरकारी धन में फर्जीवाड़ा कर ट्रांसपोर्टर और सप्लायर बन बैठे है.. शिकायत पर कार्यवाही के बाद इन पर एफआईआर होनी चाहिए।”

पर्यवेक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा लगातार: जॉइनिंग के पहले ही बदल दिया पोस्टिंग आदेश, सवालो में संचालक…

 

error: Content is protected !!