रायपुर 03 अगस्त 2022. कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाओं से प्रभावित होने वाले मंत्रियो की हार्टबीट बढ़ी हुई है, वही संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारीयो में उत्सुकता है। सबसे ज्यादा हलचल महिला एवं बाल विकास विभाग में है, जहा अधिकारी कश्मकश में है। दरअसल मंत्री अनिला भेंडिया को रिप्लेस करने की खबरे राजनीतिक गलियारों में तैर रही, ऐसे में विभाग में कार्यरत कर्मियों के मन में उत्सुकता और बेचैनी है। कुछ अधिकारियो ने संभावित मंत्री को अभी से नमस्कार करना शुरू कर दिया। बताते है कि संचालनालय में पदस्थ कुछ अधिकारी बीते दिनों बस्तर क्षेत्र के विधायक से दुआ सलाम करने पहुंचे थे। महिला बाल विकास विभाग में प्रभावशाली कुछ अधिकारी अभी से अपना रास्ता बनाने में जुट गए है ताकि बाद में सामंजस्य बिठया जा सके।
दरअसल संचालनालय में अधिकारियो में गुटबाजी हावी है। पूर्व की सरकार में प्रभावशाली रहे अधिकारी अभी लूपलाइन में है, उनके पास करने को विशेष काम नहीं है, सिर्फ तनख्वा के भरोसे है। अपने स्तर में कोशिशे की पर बात नहीं बन पाई। वही पूर्व में साइडलाइन रहे अधिकारियो का वर्चस्व है। उच्च स्तर पर पकड़ ऐसा कि पदोन्नति, पोस्टिंग, खरीदी में बिना उनकी इजाजत के एक पत्ता नहीं हिलता है। वही आयोग में बैठे अफसर टकटकी लगाए है। प्रभावशाली अधिकारी अपने प्रभाव को बनाये रखने तरह-तरह की कवायद में जुटे है ताकि फेरबदल हो तो उनका वर्चस्व संचालनालय में बना रहे। बिना किसी शोर शराबे के चुपचाप कवायद में जुट गए है, दरअसल बीते वर्ष फेरबदल की चर्चाओं के बीच बंगले में पदस्थ एक कर्मचारी ने ढिंढोरा पिट दिया था जिससे नाराज मंत्री ने सीधे उसकी प्रतिनियुक्ति समाप्त कर मूल विभाग विधानसभा भेज दिया था।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
