डिंपल यादव ने ली सांसद की शपथ, सोनिया गांधी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

नई दिल्ली 12 दिसम्बर 2022: समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव मैनपुरी निर्वाचन क्षेत्र से सांसद के रूप में शपथ ली। लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला उन्हें शपथ दिलाए। इस दौरान डिंपल यादव ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र बुधवार 7 दिसंबर से शुरू हो चुका है। आज 5वां दिन है। दोनों सदनों की कार्रवाई सोमवार सुबह 11 बजे शुरू हुई।

बता दें कि डिंपल यादव ने मैनपुरी से रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की हैं। उन्होंने भाजपा प्रतयाशी रघुराज शाक्य को 2 लाख 80 हजार वोटों से शिकस्त दी हैं। इस जीत के बाद आज डिंपल यादव लोकसभा में शपथ ली और अपना कार्यभार संभाली। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहे।

बता दें कि मैनपुरी सीट पर उपचुनाव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण हुआ था। रामपुर सीट पर सपा नेता आजम खान को अयोग्य ठहराए जाने के कारण खाली हुई थी। वहीं खतौली में विक्रम सिंह सैनी को 2013 मुजफ्फरनगर दंगों के एक मामले में 2 साल की सजा के बाद आयोग्य घोषित किए जाने के कारण हुआ।

दशहरा के बाद छत्तीसगढ़ आएंगे माथुर : बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ BJP के प्रदेश प्रभारी ने छत्तीसगढ़ की राजनीति पर की चर्चा

error: Content is protected !!