भाजपा में लौटे धर्म गुरु बालदास: बेटे गुरु खुशवंत के साथ किया भाजपा प्रवेश, इस सीट से की टिकट की दवेदारी

रायपुर 22 अगस्त 2023: सतनामी समाज के धर्म गुरु बालदास ने फिर एक बार भाजपा का दामन थाम लिया है। बेटे गुरु खुशवंत गोसाई के साथ आज उन्‍होंने भाजपा प्रवेश किया। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले गुरु बालदास के इस कदम को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। भाजपा प्रवेश के साथ ही गुरु बाल दास ने अपने बेटे के लिए आरंग सीट से टिकट की दावेदारी भी पेश कर दी है।

बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव के पहले वे कांग्रेस में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी में कोई पद नहीं मिलने से वे नाराज चल रहे थे। धर्मगुरु बालदास का राज्‍य की एससी आबादी पर पर बड़ा प्रभाव है। चुनाव से पहले उनके भाजपा में शामिल होने से राज्‍य की एससी आरक्षित 10 सीटों के साथ ही एससी आबादी वाली अन्‍य सीटों पर भी भाजपा को फायदा हो सकता है। उल्‍लेखनीय है कि 2018 के चुनाव में एससी आरक्षित 10 में से 7 सीट कांग्रेस जीती थी।

भाजपा प्रवेश के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए गुरु बालदास ने कहा कि कांग्रेस में सामाजिक तौर पर बहुत उपेक्षा हुई हैं। भेदभाव किया। समाज के उत्थान के लिए कुछ भी नहीं किया। सम्मान मिला तो इधर आ गए।इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके बेटे गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट के लिए दावेदारी की है।

विधायक के भाजपा प्रवेश पर सीएम बघेल ने कहा – अपना बुढ़ापा खराब कर रहे धर्मजीत

error: Content is protected !!