धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर: दवाइयों पर मिल रही 70 फीसदी तक छूट, आम लोगो को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर 28 सितम्बर 2022.  राज्य सरकार द्वारा आम लोगो की स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रख शुरू की गई धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर से बेहद कम दामों पर सस्ती जेनेरिक दवाएं सस्ती मिल रही है। इन दवा दुकानों में देश की ख्याति प्राप्त कंपनियों की जेनेरिक दवाईयां 50 से 70 प्रतिशत तक की छूटमिल रही है। धनवन्तरी दवा दुकानों में सर्दी, खांसी, बुखार, ब्लड प्रेशर, इन्सुलिन के साथ गंभीर बीमारियों की दवा, एंटीबायोटिक, सर्जिकल आईटम भी रियायती मूल्य पर जरूरतमंदों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम लोगो को सस्ते दामों पर जीवनरक्षक दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 20 अक्टूबर 2021 को योजना की शुरुआत की। योजना के तहत राज्य के समस्त 169 नगरीय निकायों में 190 श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर खोले गये हैं। नगरीय निकायों में करीब 194 दुकानों का चिन्हांकन किया। शासकीय चिकित्सकों को अस्पताल में इलाज हेतु आने वाले मरीजों को जेनेरिक दवाई लिखना अनिवार्य किया गया है। इस योजना की नोडल एजेंसी नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग है जिसने बेहद कम समय में प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में मेडिकल की शुरुआत की।
योजना से अब तक 72 करोड़ रूपए एम.आर.पी. की दवाईयों के विक्रय पर 44 करोड़ रूपए की छूट जरूरतमंद लोगों को दी गई है। जिससे लोगों को काफी राहत मिली है और कम मूल्य पर दवा उपलब्ध होने से बचत हो रही है।

घोटाले पर अफसरो की चुप्पी: कागजो में खरीदी और वितरण से करोडो का घोटाला, लीपापोती में जुटे अफसर.. सचिव भुवनेश यादव ने कहा-

error: Content is protected !!