नियमितीकरण की मांग, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ की हुई बैठक
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
रायपुर। मिशन निमितीकरण का प्रथम बैठक सर्व विभागीय दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ पंजीजन क्रमांक 489 छत्तीसगढ़ संबद्ध दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ लोक निर्माण विभाग द्वारा नगर निगम गार्डन में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सोमनाथ साहू की अध्यक्षता में नियमितीकरण की मांग पर चर्चा हुई। इस बैठक में संगठन के पदाधिकारी,सर्व विभागीय दैनिक वेतन भोगी संघ के प्रदेशाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती रेणु देवांगन,छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री लिलेश पाटिल,एवम सदस्यों ने भाग लिया और अपनी मांगों को रखा।
प्रदेश अध्यक्ष सोमनाथ साहू ने कहा, “नियमितीकरण जटिल है, लेकिन असंभव नहीं है। हमें एकजुट होकर काम करना होगा और शासन प्रशासन पर दबाव डालना होगा। हमारी मांगें जायज हैं और हमें अपने अधिकार प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना होगा।”
बैठक में तीन सूत्रीय मांगें रखी गईं…
1. एकता और सहयोग: संगठन के साथ एकजुट होकर काम करना।
2. संघर्ष और दबाव: शासन प्रशासन पर दबाव डालने के लिए संघर्ष करना।
3. समाधान और समझौता: शासन प्रशासन के साथ समझौता और समाधान निकालना।
प्रदेश अध्यक्ष साहू ने कहा, “जो संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा, संगठन भी उनका भला करेगा। हमें अपने अधिकार प्राप्त करने के लिए एकजुट होना होगा और संघर्ष करना होगा। इस बैठक में लगभग 800 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया और आगामी बैठक में 1000 से भी अधिक सख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। संगठन के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुट होने का संकल्प लिया।CRPF के 5 जवानों को रायपुर लाया गया, IED ब्लास्ट में हुए है घायल
