एसडीएम, आरआई और पटवारी मुश्किल मे: केंद्रीय योजनाओ की राशि में बंदरबांट, पुलिस मे शिकायत.. दामन बचाने जुटे अफसर।

स्वतंत्र बोल
रायपुर 11 जनवरी 2024.  भारत माला सड़क परियोजना में भू अर्जन और मुआवजा वितरण में गड़बड़ी करने वाले राजस्व अधिकारियो के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने पुलिस से शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता ने तत्कालीन एसडीएम, राजस्व निरीक्षक और पटवारी को आरोपित बनाया है। राजधानी के अभनपुर और आरंग क्षेत्र में भारत माला सड़क परियोजना में भू अर्जन और मुआवजा वितरण में राजस्व अधिकारियों ने भू माफियाओ के साथ मिलकर गड़बड़ी की और भारत सरकार से जारी राशि का दुरुपयोग किया। शिकायत पर हुई जाँच में गड़बड़ी की पुष्टि के साथ अधिकारियो को जिम्मेदार ठहराया गया है, पर अब तक राजस्व अफसरो पर कार्यवाही नहीं हो पाई है।

मुआवजा वितरण में भ्रष्टाचार, एसडीएम जिम्मेदार: राजस्व अधिकारियो और जमीन दलालो का सिंडिकेट, जाँच में फूटा बड़ा घोटाला

 

अभनपुर क्षेत्र में तत्कालीन एसडीएम निर्भय साहू ने नियमो का उल्लंघन करते हुए गलत तरीके से मुआवजा वितरण किया, जिसमे उस किसान को करोडो का मुआवजा दे दिया जो उस जमीन का मालिक ही नहीं था। ऐसे में पीड़ित भू स्वामी नरेंद्र पारख ने इसकी शिकायत कलेक्टर से किया था। अब राजस्व अधिकारी निर्भय साहू, राजस्व निरीक्षक रोशन वर्मा और पटवारी योगेश देवांगन पर अपराध दर्ज करने पुलिस थानां में शिकायत किया है। शिकायत के अनुसार अधिकारियो ने कूटरचना कर नरेंद्र पारख का मुआवजा ह्रदय लाल धृतलहरे को दे दिया था।
निर्भय साहू
मंत्री की शरण मे:
अभनपुर में एसडीएम रहते जिस अफसर ने केंद्रीय राशि का बंदरबांट किया, उस पर कार्यवाही नहीं हो पाई, उल्टे उसे संयुक्त कलेक्टर से अपर कलेक्टर पदोन्नत कर दिया गया है। उधर पुलिस ने शिकायत पर विवेचना प्रारंभ कर दिया है। गड़बड़ियों में शामिल अधिकारी दामन बचाने बीजेपी सरकार में एक मंत्री का ओएसडी बनने की जुगत में है। बताते है कि शासन द्वारा अधिकृत आदेश जारी होने के पूर्व ही उसने मंत्री के कार्यालय में काम करना प्रारंभ कर दिया है।

याचिका और शिकायते वापस लो, नहीं तो जान से जाओगे.. आरटीओ अफसरों पर गंभीर आरोप, पुलिस में शिकायत।

 

 

error: Content is protected !!