सूरजपुर 16 दिसंबर 2022: सूरजपुर जिले में एक हिरण के शिकार का मामला सामने आया है। पुलिस ने हिरण के शिकार के आरोप में एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर वन विभाग के हवाले कर दिया है। यह पूरा मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, कोर्ट गांव में एक हिरण जंगल से भटक कर गांव पहुंच गया था।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने उसको मारकर मांस को पकाकर खाने की तैयारी में थे। इस बीच पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस की टीम को आरोपी के पास से कटा हुआ हिरण का मांस और शिकार में उपयोग किया गया हथियार बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि इस मामले में और कई आरोपियों के शामिल होने की संभावना है। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को वन विभाग के हवाले कर दिया है। जहां वन विभाग के द्वारा सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।
करंट से 8 लाख के इनामी नक्सली की मौत,शिकार के लिए बिछाए तार की चपेट में आया
