भिलाई 8 दिसंबर 2022: दुर्ग पुलिस ने भिलाई के रहने वाले दीपक सिंह उर्फ दीपक नेपाली को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। दीपक नेपाली शहर का बड़ा क्रिमनल होने के साथ-साथ महादेव सट्टा एप के संचालक रवि उप्पल का खास मित्र और बड़ा सटोरी भी है। वह भिलाई के लड़कों को अपने साथ ले जाकर भारत के कई बड़े शहरों सहित नेपाल तक में महादेव की ब्रांच चलाता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल पुलिस ने महादेव ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक का पैनल ध्वस्त करते हुए वहां से भिलाई-दुर्ग के कई लड़कों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उन युवकों ने बताया कि वह पैनल भिलाई के कैंप इलाके में रहने वाले दीपक नेपाली का है। उन्हें वहीं लाया था और उनसे ये काम करवा रहा था। पश्चिम बंगाल की बैरकपुर पुलिस दीपक नेपाली के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के लिए दुर्ग पुलिस से सहयोग मांगा था। इसी को देखते हुए पुलिस ने दीपक नेपाली बुधवार को गिरफ्तार किया और उसे धारा 151 के तहत जेल भेज दिया है। जल्द ही पश्चम बंगाल पुलिस आकर उसे रिमांड में ले जाएगी।
कई बड़े शहरों में चलाता था महादेव का पैनल
दीपक नेपाली के ऊपर दस से अधिक पैनल छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर चलाने का आरोप है। वह भिलाई के लड़कों को मोटी तनख्वाह और कमीशन का लालच देकर अपने साथ ले जाता था। इसके बाद उनकी मदद से कलकत्ता 4, नागपुर 1, बिहार 1, झारखंड के गड़वा में 1 और पूना में 2 पैनल चल रहा है। इसके साथ ही उसका पैनल पश्चिम बंगाल और नेपाल में भी चल रहा था। उसे पुलिस ने ध्वस्त कर दिया है। दोनों ही जगहों में पकड़े गए लड़कों ने दीपक नेपाली का नाम लिया है।
हॉफ मर्डर, लूट और डकैती जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज
दीपक नेपाली सिर्फ महादेव ऑनलाइन सट्टा खिलवाने के लिए फेमस नहीं है। इसके साथ ही वह दुर्ग पुलिस की नजर में बड़ा अपराधी भी है। उसके खिलाफ दुर्ग जिले के कई थानों में प्राणघातक हमला, लूट, डकैती समेत कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। इसके साथ ही उसके ऊपर अवैध गांजा और शराब की तस्करी का भी आरोप है।
रवि उप्पल से होती है सीधे बात
दुर्ग पुलिस के हाथ दीपक नेपाली जैसी ऐसी मजबूत कड़ी हाथ लगी है, जिसके सहारे वो दुबई में बैठे सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल तक पहुंच सकती है। दीपक नेपाली रवि उप्पल का खास मित्र है। रवि ने ही दीपक को महादेव पैनल के काम में उतारा है। अपनी दोस्ती की बदौलत महादेव का हर नया पैनल दीपक के पास आता है और वो लोगों को बांटता है। दुर्ग पुलिस उसके बारे में हर एक जानकारी जुटी रही है।
29 पुलिस कर्मियों के दीपक नेपाले से हैं संबंध
पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि दीपक नेपाली अपराध से लेकर महादेव सट्टा का काम दुर्ग पुलिस के कुछ सिपाही और अधिकारियों के रहमो करम में कर रहा था। पुलिस उन सभी पुलिस कर्मियों के तार निकाल रही है। अभी तक 17 पुलिस कर्मियों की दीपक से संलिप्ता का पता चला है। वहीं 12 पुलिस कर्मियों के बारे मोबाइल के जरिए कुंडली निकाली जा रही है।
भाजपा नेताओं से भी हैं दीपक के संबंध
दीपक नेपाली पर गौ रक्षा की आड़ में गाय की तस्करी का भी आरोप है। उसका भाजपा के कई बड़े नेताओं से अच्छा संबंध है। वह अपनी गाड़ी में भाजपा का मोनो लगाकर चलता था और खुद को भाजपा नेता बताता था।
