जगदलपुर 28 अक्टूबर 2022: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पत्रकार रितेश पांडेय पर कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला किया है। रितेश पांडेय की पीठ और हाथ पर चाकू से वार किया गया है। साथ ही बदमाशों ने उनके पास से मोबाइल और पैसे भी लूट लिए हैं। बदमाशों के हमले से पत्रकार गंभीर रूप से घायल है। जिनका जगदलपुर के महारानी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
जानकारी के मुताबिक, बस्तर जिला पत्रकार संघ के सहसचिव रितेश पांडेय बुधवार की रात अपने घर जा रहे थे। इस दौरान शहर में ही रास्ते में कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाश शराब के नशे में चूर थे। उन्होंने रितेश के साथ पहले धक्का-मुक्की की। फिर चाकू से वार कर दिया। रितेश गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
आस-पास में मौजूद लोगों ने उन्हें फौरन महारानी अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इधर, शहर में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर पत्रकारों में भी रोष है। इस मामले के संबंध में जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर पत्रकार संघ ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना भी दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों को अब तक पकड़ने में विफल रही है।
भाजपा ने दिया अल्टीमेटम
इधर, इस मामले को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी काफी आक्रोश देखा गया है। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने पुलिस को अल्टीमेटम दिया है कि, 28 अक्टूबर की दोपहर 12 बजे तक यदि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं होंगे तो युवा मोर्चा थाना का घेराव करेगी। वहीं पुलिस अफसरों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
साधुओं को पीटने वाले 14 आरोपी गिरफ्तार,तीनों पीड़ित के परिजनों ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा न्याय
