महासमुंद 11 दिसंबर 2022: महासमुंद जिले में भाई-बहन की ट्रैक पर लाश मिली है। दोनों को आखिरी बार गांव में आयोजित भंडारे के कार्यक्रम में देखा गया था। इसके बाद से दोनों का कुछ पता नहीं चला। कुछ समय बाद दोनों की मौत की खबर सामने आई है। दोनों दूर के रिश्ते में भाई बहन थे। आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। जिसके चलते दोनों ने जान दी है। फिलहाल कोमाखान पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
जानकारी के मुताबिक, सिवनीकला निवासी लोकेश्वर पुरानिक(27) पहले से शादीशुदा था। लोकेश्वर और रिश्ते में उसकी 16 साल की बहन शुक्रवार शाम को गांव में आयोजित भंडारे में दिखे थे। यहां भंडारा भागवत कार्यक्रम के बाद आयोजित किया गया था। बताया गया था कि दोनों को यहीं आखिरी बार देखा गया था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। दोनों एक ही गांव में रहते थे।
कार्यक्रम के बाद सब अपने घर चले गए थे। मगर ये दोनों का कुछ पता नहीं चला। इस बीच देर रात कुछ लोगों ने गांव से गुजरे ट्रैक पर दो लोगों की लाश देखी थी। इसके बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई। बाद में पुलिस ने आस-पास के लोगों के जरिए पता लगाया। तब दोनों शवों की पहचान हो सकी है।
अगले दिन दोनों का शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ये मामला आत्महत्या का लगा रहा है। हम परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं। वहीं गांव वालों ने दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की बात कही है। हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जांच जारी है।
