Cyrus Mistry Accident: हांगकांग से आई टीम ने साइरस मिस्त्री की कार को जांचना शुरू किया, पता लगाएंगे कौन सी लापरवाही पड़ी भारी

new delhi 13 september 2022: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की दुर्घटना से मौत (Cyrus Mistry Death) के मामले में संबंधित मर्सिडीज कार (Accidental Mercedes Car) के निरीक्षण के लिए हांगकांग से मर्सिडीज-बेंज के अधिकारियों की टीम आज ठाणे के मर्सिडीज शोरूम (Mercedes Showrooms in Thane) पहुंची।

पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में यह टीम हादसे की वजह के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त कार का निरीक्षण करेगी। यह तीन सदस्यीय टीम दुर्घटनाग्रस्त कार की जांच करने के बाद मर्सिडीज बेंज (Mercedes-Benz) को जांच रिपोर्ट सौंपेगी।
बरसते पानी में निकली झांकियां, मौसम ने रोका रास्ता, पर दूसरे दिन दोगुना उत्साह, हजारों की भीड़ डीजे-धुमाल पर झूमती रही
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया कि यह टीम सोमवार को ही मुंबई पहुंची है। टीम के सदस्य अपने क्षेत्रों में तकनीकी विशेषज्ञ हैं। उन्होंने बताया कि साइरस मिस्त्री की दुर्घटनाग्रस्त कार को ठाणे में मर्सिडीज बेंज इकाई में रखा गया है। यह निरीक्षण कार्य पूरा होने के बाद संबंधित टीम मर्सिडीज-बेंज को रिपोर्ट सौंपेंगी। इसके बाद रिपोर्ट को पुलिस से साझा किया जाएगा।

बता दें कि टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और बिजनेसमैन साइरस मिस्त्री का चार सितंबर को सड़क हादसे में निधन हो गया था। अहमदाबाद से मुंबई जाते समय उनकी कार पालघर के पास डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में 54 वर्षीय साइरस मिस्त्री और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की मौके पर मौत हो गई थी, जब दो अन्य लोग भी घायल हुए थे।

हादसे के बाद मर्सिडीज-बेंज ने दुर्घटनाग्रस्त कार को लेकर अंतरिम रिपोर्ट पालघर पुलिस को सौंपी थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि डिवाइडर से टकराने से पांच सेकंड पहले ही साइरस की गाड़ी के ब्रेक लगाए गए थे। अंतरिम रिपोर्ट में कहा था कि प्रथम दृष्टया जांच में तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही कारण लगती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि हादसे के बाद कार में चार एयर बैग खुले थे। साथ ही कंपनी ने कहा था कि उनके विशेषज्ञ दुर्घटनाग्रस्त कार की जांच कर अंतिम रिपोर्ट देंगे।

error: Content is protected !!