न्यायधानी में गोलीकांड: कांग्रेस नेता की सरेराह गोली मारकर ह्त्या, हमलावर फरार

बिलासपुर 14 दिसंबर 2022. न्यायधानी दोपहर में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। गोलीकांड में कांग्रेस नेता की मौत हो गई और हमलावर फरार है। जानकारिनुसार बिलासपुर के सकरी बाईपास के समीप कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली संजू के सिर में मारी गई जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर आईजी बद्रीनारायण मीणा और एसएसपी पारुल माथुर सहित पुलिस बल मौके पर है। घटना के संबंध में मिली प्रारंभिक जानकारी अनुसार जमीन विवाद से जुड़ा है।

बाइक सवार बदमाशों ने की पार्षद की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

error: Content is protected !!