सट्टा: महादेव बुक के 6 गुर्गे पकड़ाय,12 मोबाइल, 4 लैपटॉप समेत नगदी बरामद.. दुर्ग पुलिस की कार्यवाही।

दुर्ग 27 सितम्बर 2022:  सीएम भूपेश बघेल के सट्टा पर लगाम लगाने के निर्देश के बाद दुर्ग पुलिस सटोरियों पर कड़ी कार्यवाही कर रही है। पुलिस ने आज फिर 6 सटोरियों को पकड़ा है। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने ने बताया कि सुपेला थाना क्षेत्र से ऑनलाइन सट्टा महादेव एप से सट्टा खेलने और खाईवाल के 6 गुर्गे पकड़े गए हैं।
एसपी की ताबड़तोड़ कार्यवाही: 24 सटोरिया धराये..ऑनलाइन सट्टा में अंकुश लगाने में जुटी पुलिस
दुर्ग पुलिस ने बीते सप्ताह भर में 50 से अधिक सटोरियों पर कार्यवाही कर चुकी है। पकडे गए आरोपित विभिन्न बैंकों के 50 से ज्यादा खातों के माध्यम से ट्रांजेक्शन कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से 12 नग मोबाइल, 4 नग लेपटॉप, 1 नग मॉनीटर, 1 नग सीपीयू, 3 नग की-बोर्ड, 4 नग माऊस, 1 नग ब्रॉडबैण्ड, 4 नग लेपटॉप चार्जर, 6 नग एटीएम कार्ड, 8 नग चेकबुक, 3 नग पासबुक जब्त किया है। पुलिस ने अनुभव जैन निवासी जोनल मार्केट, सेक्टर 10, कपूर निवासी 27-सी सड़क 37-मी, सेक्टर-7, नूतन देवांगन निवासी संग्राम चौक सिकोलाभाठा, दुर्ग, प्रमन विश्वकर्मा निवासी ओदार थाना फूलपुर जिला वाराणसी उप्र, विश्वकर्मा निवासी पुराना, उप्र, पानदेव विश्वकर्मा निवासी जलालपुर जिला जौनपुर उप्र को गिरफ्तार किया है।

CG में माइनिंग अफसरों पर इनकम टैक्स की रेड, जगदलपुर में डिप्टी डायरेक्टर, अंबिकापुर में सहायक अधिकारी के सरकारी आवास में पहुंची टीम

error: Content is protected !!