कैम्पा में करोडो का भ्रष्टाचार, जाँच के लिए टीम बनी.. पूर्व डीएफओ संजय त्रिपाठी और राकेश मिश्रा की बढ़ेगी मुश्किलें

रायपुर 21 अप्रैल 2022.  मरवाही वनमंडल में भ्रष्टाचार की दर्जनों शिकायतों के बाद वन एवं जलवायु मंत्री मोहम्मद अकबर ने सख्ती दिखाया है। मंत्री ने मरवाही वनमंडल अंतर्गत कैम्पा मद से हुए कार्यो की जाँच के निर्देश दिया है। मरवाही वन मंडल में विगत पांच वर्षो में योजनाओ के नाम पर गई। तत्कालीन वनमंडलाधिकारी राकेश मिश्रा और संजय त्रिपाठी के कार्यकाल में बड़े पैमाने पर योजनाओ के नाम पर सरकारी धन के बंदरबांट के आरोप लगे। स्थानीय कोंग्रेसी नेताओ ने वन मंत्री अकबर से दर्जनों शिकायते की, अब जाकर मंत्री ने जाँच के निर्देश दिया है।

मानद उपाधि ना हुआ रेवड़ी हो गया, सबको बटेगा..! कार्यपरिषद सदस्य को मानद उपाधि से सम्मानित करेगा अटल बिहारी विश्वविद्यालय प्रबंधन

सीसीएफ बिलासपुर होंगे जाँच समिति के अध्यक्ष-

विभाग द्वारा गठित 15 सदस्यीय जाँच समिति मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर होंगे। समिति में डीएफओ मुंगेली, मनेन्द्रगढ़ और मरवाही सदस्य सचिव होंगे। इसके अलावा समिति में वन संरक्षक (कैम्पा), डीएफओ बिलासपुर, जी.आई.एस विशेषज्ञ नवनीत नायक, एनआरएम इंजीनियर धरमजयगढ़ भवानी शंकर प्रधान, एनआरएम बिलासपुर दुर्गेश खाण्डे, एनआरएम इंजीनियर मुंगेली रवि शंकर लहरे तथा एनआरएम इंजीनियर अचानकमार टाईगर रिजर्व लोरमी कुलदीप यादव को सदस्य बनाया गया है।

करोडो के घोटाले की शिकायत..

जांच समिति द्वारा मरवाही वन मण्डल अंतर्गत कैम्पा मद की वार्षिक कार्ययोजना 2018-19 से 2021-22 तक कराए गए कार्याें की जांच के साथ ही 2019-20 से 2021-22 में नरवा विकास योजना के अंतर्गत कराए गए भू-जल संरक्षण कार्य और विभिन्न कार्याें हेतु क्रय की गई सामग्री के क्रय के बारे में जांच की जाएगी। इसी तरह वार्षिक कार्ययोजना 2018-19 से 2021-22 से कराए गए कार्याें क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण, एकीकृत वन्यप्राणी प्रबंधन योजना जल स्त्रोतों जल स्त्रोतों की निर्माण एवं अन्य अनिवार्य कार्य, कार्य, एनपीव्ही मद से कराए गए जल स्त्रोतों का निर्माण के संबंध में जांच की जाएगी। इसके अलावा वृक्षारोपण लेंटाना उन्मूलन, वन मार्गाें का उन्नयन (डब्ल्यूबीएम रोड निर्माण), कार्यालय एवं आवासीय भवनों का निर्माण एवं वन कॉलोनियों में मूलभूत सुविधा के कार्य और चेन लिंक फेंसिंग, सुरक्षा दीवाल एवं अन्य समस्त कार्याें के संबंध में जांच की जाएगी।

 

विवादित डीएफओ को हटाया: संजय त्रिपाठी और शमा फारुकी की छुट्टी, 50 से ज्यादा आईएफएस बदले गए.. देखे सूची

error: Content is protected !!