शिक्षक पात्रता परीक्षा में नक़ल: केंद्राध्यक्ष और ड्यूटीरत शिक्षकों पर नक़ल कराने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत

 

रायपुर/रायगढ़ 21 सितंबर 2022.  व्यापम द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) नक़ल प्रकरण सामने आया है। परीक्षा केंद्र में मौजूद शिक्षकों पर नक़ल करने का आरोप लगा है। 18 सितंबर को व्यापम ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) आयोजित किया था जिसमे प्रदेश भर में पौने छह लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसके लिए प्रदेश भर में 1336 परीक्षा केंद्र बनाये गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रायगढ़ के नंदेली में बने परीक्षा केंद्र क्रमांक तीन में शिक्षक ही परीक्षार्थियों को नक़ल करा रहे थे, जिसकी शिकायत कलेक्टर से की गई है।
शिकायतकर्ता धनञ्जय चौहान ने बताया कि नंदेली के कक्ष क्रमांक तीन में बने परीक्षा केंद्र में वे और अन्य परीक्षार्थी टेट की परीक्षा दे रहे थे, परीक्षा के दौरान ड्यूटी में तैनात शिक्षकों ने दो परीक्षार्थियों को नक़ल करा रहे थे, जिसकी उसने शिकायत की तो उसे केंद्राध्यक्ष और ड्यूटीरत शिक्षक धमकाने लगे। नंदेली उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल का गृह ग्राम है।

छत्तीसगढ़ कॉलेज प्रबंधन पर आरोप: भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण का पालन नहीं.. रेगुलर स्टूडेंट्स को प्राथमिकता, शिकायत

error: Content is protected !!