रायपुर 02 फरवरी 2023. कृषि विभाग के अपर संचालक केसी पैकरा को सेवानिवृति के बाद संविदा नियुक्ति दी गई है। पैकरा वर्तमान में कृषि विभाग में संयुक्त सचिव पद पर पदस्थ थे, 31 जनवरी को सेवानिवृत हुए थे। रिटायरमेंट के दो दिन बाद ही उन्हें उसी पद पर संविदा नियुक्ति दी गई है। उनका कार्यकाल आगामी एक वर्ष या किसी अन्य अधिकारी के नियुक्ति तक रहेगा। पैकरा की गिनती परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने और मैनेजमेंट में माहिर अधिकारियो में होती है।
वे लंबे समय से मंत्रालय में पदस्थ है, ढेरो शिकायते के बाद भी उन पर कोई आंच नहीं आई। वे पूर्व में इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय में कुलसचिव पद पर पदस्थ थे।
