नई दिल्ली 27 जून 2023: देश के कई हिस्सों में टमाटर, प्याज और आलू की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का विरोध तेज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने कहा कि यह भाजपा की गलत नीतियों के कारण हो रहा है। पार्टी ने कहा, पहले तो सड़़कों पर टमाटर फेंके जाते हैं, उसके बाद अचानक कीमतें बढ़ जाती हैं।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि टमाटर, प्याज और आलू उनकी प्रथम प्राथमिकता है। लेेेकिन, उसके विपरीत टमाटर 100 रुपये प्रति किलो बेचे जा रहे हैं। उन्होंने टमाटर और अन्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर मीडिया की खबरों का भी हवाला दिया।
बता दें कि आजादपुर मंडी सहित कई जगहाें में टमाटर 80 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम बेचा जा रहा है। थोक व्यापारी इस बढ़ी हुई कीमतों के लिए खराब मौसम को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। कहा जा रहा है कि भारी बारिश के चलते टमाटर की फसल खराब हुई है, जिसके कारण कीमतें बढ़ी हैं।
किसान को धमकी देने वाले युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष को मिला नोटिस

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।