रायपुर 24 दिसंबर 2022: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सामने छत्तीसगढ़ में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन का ब्लू प्रिंट पेश किया गया। इसमें राज्य में की जा रही तैयारियों की जानकारी दी गई। बता दें कि दिल्ली में हाथ जोड़ो यात्रा के संबंध में शुक्रवार को कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों व संगठन के पदाधिकारियों की खरगे ने मीटिंग बुलाई थी।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
इस दौरान मल्लिकार्जुन ने कहा, सभी प्रदेशों में जिले और ब्लाक लेवल पर नियुक्तियां की जानी है। ऐसे में सभी वर्गाे के प्रतिनिधित्व का ध्यान रखा जाए। बता दें कि राज्य में 26 जनवरी से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू होगी। बैठक में केसी वेणुगोपाल, पवन बंसल, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल सभी प्रभारी महासचिव, प्रदेश प्रभारी और विधायक दल के नेता शामिल हुए।
बैठक में लिए गए सख्त निर्णय
सभी नियुक्तियों की छह- छह माह में पदाधिकारी के काम का आंकलन करें।
जरूरत पड़ने पर इन नियुक्तियों पर पुर्नविचार करें।
कांग्रेस ने बड़े स्तर पर डिजिटल मेंबरशिप की है, जिसमें 2.6 करोड़ लोग सदस्य बने हैं।
इसी प्रक्रिया में लगभग 9800 पीसीसी डेलिगेट्स भी बने हैं।
पीसीसी डेलिगेट्स और डिजिटल सदस्यों को हाथ से हाथ जोड़ों अभियान में सक्रिय रूप से शामिल किया जाए।
कांग्रेस अध्यक्ष ओर राहुल गांधी के पत्र को घर- घर तक पहुंचाएं।
पत्र बांटते समय उन घरों की मूलभूत जानकारी जरूर एकत्र करें।
खरगे ने कर्नाटक में अधिवेशन के प्रस्ताव को ठुकराया
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कर्नाटक पीसीसी चीफ डीके शिवकुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे के सामने अपने यहां राष्ट्रीय अधिवेशन कराने का आग्रह किया। उनका तर्क था कि छत्तीसगढ से पहले कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं।ऐसे में अधिवेशन को हमारे यहां कराया जाए। हालांकि, खरगे ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पूरी तैयारियां हो चुकी है इसलिए अब इस पर विचार करना संभव नहीं है। खरगे ने सीएम भूपेश, पीसीसी चीफ मरकाम और टीम की प्रशंसा भी की।
रविवार को आएंगी छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी शैलजा
कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा रविवार को तीन दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रही हैं। वे यहां प्रदेश पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं से मिलने के साथ ही एआईसीसी के अधिवेशन को लेकर पीसीसी की तैयारियों पर भी चर्चा करेंगी। दौरे के दूसरे दिन वे पीसीसी की विस्तारित बैठक में शामिल होंगी। बताया जा रहा है कि शैलजा अधिवेशन स्थल नवा रायपुर के मेला ग्राउंड का भी निरीक्षण करेंगी।
राहुल गांधी से भयभीत है भाजपा : भूपेश बघेल
सीएम भूपेश ने कहा कि भाजपा राहुल गांधी से भयभीत है। राहुल महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी के मुद्दे पर भारत जोड़ाे यात्रा निकाल रहे हैं। भाजपा के नेता कभी राहुल गांधी के जूते की बात करते हैं तो कभी उनके टी शर्ट की। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। क्रिसमस पर आरएसएस द्वारा भोज के सवाल पर सीएम ने कहा, वोट क्या- क्या नहीं कराता। सीएम ने कहा, इन्होंने कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया था जबकि खुद सिमटते जा रहे हैं।
कर्नाटक, महाराष्ट्र और एमपी में लोकतंत्र की चोरी हुई है। बचता है गुजरात, गोवा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और नार्थ इस्ट के कुछ राज्य। एक पट्टी बची हुई है। कभी मोहन भागवत मस्जिद और मजार जा रहे हैं तो कभी क्रिसमस का आयोजन कर रहे हैं। इनके कथनी और करनी में बहुत अंतर है। सिद्धांत से इनको कोई लेना देना नहीं है। सत्ता में इनको बने रहना है। लोगों के बीच वैमनस्यता फैलाना है और एक दूसरे भाई को आपस में लड़ाकर अपना उल्लू सीधा करना है।
कांग्रेस में कोई भी अपने से मुख्यमंत्री नहीं बनता, आलाकमान तय करता है सबकुछ-सिंहदेव
